Lockdown में खाद्य वस्तुएं इस रेट पर बिकेंगी, मुनाफाखोरी करने वालों पर लगेगा रासुका Prayagraj News
इस बात को आप भी जानें। वह यह कि लॉकडाउन में खाद्य वस्तुओं का रेट निर्धारित है। कालाबाजारी करने वालों की सूचना दें। यदि किसी ने मुनाफाखोरी की तो उसके खिलाफ रासुका लगाया जाएगा।
प्रयागराज, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान मुनाफाखोरी की शिकायत अधिक आ रही है। इसीलिए जिला प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं के थोक व फुटकर मूल्य निर्धारित कर दिया है। साथ ही इसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी मिला है। निर्धारित रेट से महंगा सामान बेचने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट का बोर्ड भी लगाने के निर्देश मिला है, जिससे आमजन को सुविधा हो सके।
सामान थोक मूल्य फुटकर मूल्य
उड़द दाल 100 110
अरहर दाल 82 85
मसूर दाल 60 65
चना दाल 56 62
बेसन 65 70
आटा 28 30
मैदा/सूजी 32 36
गेहूं 21-22 22-24
चावल कॉमन 22 25
छोला चना 65 70
नमक 10 14
राजमा 90 100
सरसों तेल 100 110
रिफाइंड तेल 100 110
हल्दी पिसी 150 160
सूखा मिर्च 200 210
गुड़ 38 40
चीनी 38 40
आलू 16 20
प्याज 18 22
किराना, फल-सब्जी की दुकानें सुबह सात से रात 11 बजे तक
लॉकडाउन के दौरान किराना, फल तथा सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक अनिवार्य रूप से खुलेंगी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने निर्देश दिए हैैं कि दुकानों व प्रतिष्ठानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का पालन करना होगा।