Move to Jagran APP

संगमनगरी इलाहाबाद में बाढ़ हुई विकराल

इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना की बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस रहा है। नालों के बैक फ्लो करने से हालात और दुरुह हो गए हैं। दोपहर बाद जलस्तर में प्रति घंटे तीन सेमी का उछाल था ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 06:14 PM (IST)
संगमनगरी इलाहाबाद में बाढ़ हुई विकराल

इलाहाबाद (जेएनएन)। गंगा तथा यमुना नदी में पानी के लगातार बढऩे तथा शहर के नालों के बैक फ्लो करने से संगमनगरी में बाढ़ की हालत और विकराल हो गई है। आज भी गंगा तथा यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

loksabha election banner

इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना की बाढ़ का पानी अब नए इलाकों में घुस रहा है।

उत्तर प्रदेश में नदियों के कहर से हजारों बेघर

नालों के बैक फ्लो करने से हालात और दुरुह हो गए हैं। आज सुबह गंगा नदी का का जलस्तर 85.46 मीटर था जबकि यमुना 85.30 मीटर पर बह रही थीं। दोपहर बाद जलस्तर में प्रति घंटे तीन सेमी का उछाल दर्ज किया जाने लगा। छतनाग में भी जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है।

अब रौद्र रूप दिखाने लगीं उत्तर प्रदेश की नदियां

शहर में सभी बांधों पर सेना को अलर्ट किया गया है जबकि राष्ट्रीय आपदा राहत की टीम को बचाव कार्य में लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.