सात महीने बाद आज से शुरू होगी रायपुर की फ्लाइट
सात महीने से बंद रायपुर की फ्लाइट रविवार से फिर शुरू हो रही है। इसी के साथ प्रयागराज से सात शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग पिछले एक पखवाड़े से हो रही थी।
जासं, प्रयागराज : सात महीने से बंद रायपुर की फ्लाइट रविवार से फिर शुरू हो रही है। इसी के साथ प्रयागराज से सात शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग पिछले एक पखवाड़े से हो रही थी।
कोरोना काल से पहले सात शहरों के लिए विमान सेवा थी। कोरोना का प्रकोप शुरू हुआ तो 25 मार्च से सभी विमान सेवा बंद कर दी गई थी। दो महीने बाद इसे शुरू किया गया। लेकिन कोरोना के चलते कुछ शहरों के लिए ही इसे चलाया गया। धीरे-धीरे कोरोना का असर कम हुआ तो अब सभी विमान सेवा शुरू की जा रही है। सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई, बेंगलुरू में
विमान सेवा तो अब तक छह शहरों के लिए चल रही है। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई और बेंगलुरू के लिए रहती है। इसके बाद पुणे और दिल्ली के लिए भी यात्री रहते हैं। लेकिन गोरखपुर और कोलकाता के लिए भी यात्री कम ही रहते हैं। अब रायपुर के लिए सेवा शुरू हो रही है लेकिन वहां के लिए सभी सीटें फुल नहीं हुई हैं। प्रयागराज से किस समय है विमान सेवा
गोरखपुर - 11:00 बजे
रायपुर - 11:30 बजे
दिल्ली - 12:00 बजे
पुणे - 12:10 बजे
कोलकाता - 13:10 बजे
बेंगलुरू - 13:50 बजे
मुंबई - 15:35 बजे