खंडग्रास चंद्रग्रहण से प्रभावित रहीं यह पांच राशियां, जानें Prayagraj News
खंडग्रास चंद्रग्रहण ने पांच राशियों के लोगों पर अधिक प्रभाव डाला। धनु वृष मीन मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह ज्यादा विपरीत असर वाला रहा।
प्रयागराज, जेएनएन। मंगलवार आधी रात को लगे खंडग्रास चंद्रग्रहण का असर यूं तो समूचे भारत पर रहा लेकिन धनु, वृष, मीन, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह ज्यादा विपरीत असर वाला रहा। इस दौरान ग्रहण से प्रभावित राशि वाले कई ऐसे लोग जिन्हें जानकारी थी। राहु की शांति के लिए विद्वानों के बताए अनुसार पूजा, पाठ और दान के साथ दक्षिणा दिया। कुछ लोगों ने पितरों की शांति के लिए पूजन कराया। वहीं ग्रहण लगने से पहले सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहे।
पंडित बृजेंद्र मिश्र ने कहा, गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त केवल दो घंटे तक ही रहा
पंडित बृजेंद्र मिश्र के अनुसार खंडग्रास चंद्रग्रहण काल 16 जुलाई की रात एक बजकर 38 मिनट से बुधवार भोर में चार बजकर 31 मिनट तक रहा। चंद्रग्रहण पूरे भारत में देखा गया। जिन देशों में रात रही वहां भी इसे देखा गया। खंडग्रास चंद्रग्रहण से पहले मंगलवार शाम 4:38 बजे सूतक लग गया था। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं दोपहर में 2:30 बजे भद्रा खत्म हुई। यानी गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त केवल दो घंटे तक ही रहा।
धनु राशि वालों पर चंद्रग्रहण का सबसे अधिक असर
खंडग्रास चंद्रगहण से जिन भी राशि वालों पर असर रहा उन्होंने अपनी जानकारी के अनुसार पूजन और स्नान, दान किया। धनु राशि वालों पर इसका सबसे अधिक असर रहा। इस राशि के लोगों ने बृहस्पति को शांत करने के लिए पूजा की। बड़ी संख्या में लोगों ने बंधवा स्थित शंकर विमान मंडपम में अभिषेक किया। आधी रात को ग्रहण काल में बड़े बुजुर्गों ने भगवान को जप कर चंद्रमा पर आए संकट को जल्द टालने की प्रार्थना की।