प्रतापगढ़ में आंशिक करफयू, Coronavirus के तीन पॉजिटिव केस, उत्तराखंड से आए थे तीनों Prayagraj News
इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होकर कई लोग प्रतापगढ़ आए थे। उनमें तीन उत्तराखंड के हैं सभी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला।
प्रयागराज, जेएनएन। उत्तराखंड से प्रतापगढ़ आए तीन युवकों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला। इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उत्तराखंड से आए 13 युवकों में ये तीन भी शामिल थे। लखनऊ के केजीएमयू की सूची आने के बाद प्रतापगढ़ प्रशासन चौकन्ना हो गया हैं। यह सभी लोग प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ जामा मस्जिद में मंगलवार की रात छापेमारी में मिले थे। इनमें से 13 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद से शहर के जामा मस्जिद वाले और रानीगंज थानाक्षेत्र के मस्जिद वाले इलाके में आंशिक कर्फयू लगा दिया गया है। ये लोग पदमावत एक्सप्रेस से यहां आए थे। दो दिन शहर के जेल रोड स्थित मस्जिद में रुकने के बाद देल्हूपुर पहुंचे थे। यहां दो रुकने के बाद रानीगंज स्थित मस्जिद पहुंचे थे। जहां ये ठहरे हुए थे।
उत्तराखंड से आया युवक जामा मस्जिद में मिला था
इस्लाम धर्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होकर कई लोग प्रतापगढ़ आए थे। उन सभी में तीन उत्तराखंड का रहने वाले युवक हैं। वह सभी लोग प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ जामा मस्जिद में ठहरे थे। 31 मार्च की रात में जब पुलिस ने जामा मस्जिद में छापेमारी की तो इन लोगों का पता चला। इनमें से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस युवक के साथ 12 अन्य धर्म प्रचारकों का भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजा गया था। इनमें से तीन की रिपोर्ट आई है, वह भी पॉजिटिव।
कोरोना वायरस का पहला केस से जिले में हड़कंप मचा
शुक्रवार को युवक की रिपोर्ट मिली तो उसमें युवक की रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला। जांच रिपोर्ट आने के बाद और कोरोना वायरस की पुष्टि होने से जिले में हड़कंप मच गया है। प्रतापगढ़ के प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल को भी लगभग सील कर दिया गया है। उच्च अधिकारी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने में लग गए हैं। अब अन्य की भेजी गई जांच रिपोर्ट का अधिकारियों को इंतजार है।
मस्जिदों में सन्नाटा पसरा है
प्रतापगढ़ में कोरोना वायरस के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले के मस्जिदों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पटहटिया सेनापुर गांव की मस्जिद और फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा स्थित मस्जिद में सन्नाटा है। वहीं बाहर सड़क पर लॉकडाउन की वजह से आवाजाही नहीं है। बता दें कि मस्जिद में ही उत्तराखंड का युवक था। छापेमारी में पता चलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी प्रकार प्रयागराज की मस्जिदों में भी सन्नाटा पसरा है। कोतवाली के सामने स्थित जामा मस्जिद के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई है।