प्रयागराज में हवाई सैर को लगे पंख, एयरपोर्ट का शुरुआती एक साल उपलब्धि भरा रहा Prayagraj News
देहरादून भुवनेश्वर भोपाल के लिए इंडिगो विमान सेवा शुरू होगा। पटना लखनऊ नागपुर का रूट जेट एयरवेज के पास है। जेट एयरवेज के बंद होने से अन्य कंपनी सेवा शुरू कर सकती है।
प्रयागराज, [प्रमोद यादव]। एयरफोर्स परिसर से हटकर नए सिरे से साल भर पहले झलवा के निकट प्रयागराज हवाई अड्डा शुरू हुआ। 13 शहरों की कनेक्टिविटी की घोषणा हुई। रेगुलर छह शहरों के लिए ही विमान सेवा चालू है। एक महीने बाद पुणे के लिए भी शुरू हो जाएगी। हवाई अड्डे का शुरुआती एक साल उपलब्धि भरा रहा। करीब साढ़े चार हजार फ्लाइट आईं और गईं। आने वाले दिनों में यात्रियों के और बढऩे की उम्मीद है। उस हिसाब से हवाई अड्डे पर इंतजाम भी बढ़ाए जा रहे हैं।
इन शहरों के लिए है फ्लाइट
दिल्ली के लिए दो फ्लाइट, एक इंडिगो और दूसरी एयर इंडिया है। इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर, बेंगलुरू और मुंबई के लिए है। इन रूटों पर नियमित यात्री हैं जिनमें बेंगलुरू और मुंबई के सबसे ज्यादा हैं।
कितने बजे कहां की फ्लाइट
09:45 बजे रायपुर
12:50 बजे दिल्ली
01:10 बजे गोरखपुर
01:40 बजे मुंबई
02:05 बजे कोलकाता
3:15 बजे दिल्ली
4:25 बजे बेंगलूरू।
पांच मार्च से पुणे की यात्रा
जिद्दोजहद के बाद पुणे की फ्लाइट का स्लाट मिला है। इंडिगो का विमान सुबह 9:20 बजे चलकर 11:50 पर पुणे पहुंचेगा। फिर 12:20 पर चलकर 2:45 पर प्रयागराज आएगा। इसके लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
खास बातें
03 एप्रन और बनाए जाएंगे
04 एप्रन है विमानों के लिए
04 लाख यात्रियों ने की साल भर में यात्रा
05 मार्च से पुणे के लिए फ्लाइट
06 शहरों के लिए चल रही है विमान सेवा
07 और शहरों के लिए शुरू होगी सेवा
2018 जनवरी में शुरू हुआ था हवाई अड्डा
4450 विमानों का साल भर में रहा आवागमन।
इन शहरों के लिए विमान सेवा चलाने की तैयारी
देहरादून, भुवनेश्वर, भोपाल के लिए इंडिगो विमान सेवा शुरू करेगा। पटना, लखनऊ और नागपुर का रूट जेट एयरवेज के पास है। जेट एयरवेज के बंद होने से इन रूटों पर कोई और कंपनी सेवा शुरू कर सकती है।