सोहागी पहाड़ी पर सिलेंडर लदे ट्रक में भड़की आग, हुए धमाके Prayagraj news
मप्र पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैैं। रीवा प्रयागराज मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। रात 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। यहां मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में रात करीब आठ बजे आग लगी।
प्रयागराज, जेएनएन। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मप्र के रीवा जिले में त्योंथर तहसील अंतर्गत सोहागी थाना अंतर्गत सोहागी पहाड़ से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात पर मंगलवार रात सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। इसकी लपटें दूर दूर से दिख रही थीं। धमाकों की आवाज से आसपास का क्षेत्र थर्रा उठा था। मप्र पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैैं। रीवा प्रयागराज मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। रात 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। यहां मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में रात करीब आठ बजे आग लगी। इसके बाद धमाके सुनाई देने लगे। कहा जा रहा है कि ड्राइवर झुलस गया है। एसडीओपी नवीन दुबे, थाना प्रभारी सोहागी पवन शुक्ला हमराहियों के साथ मौके पर डटे हैैं।