Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना, जिन किसानों का जला है गेहूं उन्‍हें मिली आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसानों को मदद दी जाने लगी है। अब तक फूलपुर के 29 करछना के 30 सदर के पांच हंडिया के नौ सोरांव के चार और जसरा 20 किसानों को 5.12 लाख रुपये उनके खाते में भेज दी गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 11:08 AM (IST)
मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना, जिन किसानों का जला है गेहूं उन्‍हें मिली आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता किसानों को दी जा रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दिनों जिन किसानों की खड़ी फसलें आग लगने से नष्ट हो गई है। उन किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है। अब तक जिले भर के 97 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा 52 किसानों का घर जल गया था, उनको भी आर्थिक मदद दी गई है।

loksabha election banner

पिछले दिनों गेहूं की खड़ी फसलों में आग लगने की तमाम घटनाएं सामने आई। होली के आसपास और उसके बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद से ऐसी घटनाएं ज्यादा हुई। इस दौरान सैकड़ों किसानों की फसल नष्ट हुई। ऐसे किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री खेल खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को मदद दी जाने लगी। अब तक फूलपुर के 29, करछना के 30, सदर के पांच, हंडिया के नौ, सोरांव के चार और जसरा 20 किसानों को 5.12 लाख रुपये उनके खाते में भेज दी गई है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने इसकी स्वीकृति कर दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 52 किसानों के घर जलने की घटनाएं सामने आई थी। इन किसानों को 32 हजार रुपये के हिसाब से 16.64 लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फसल आग लगने से नष्ट हुई हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र से आनलाइन शिकायत दर्ज करानी होगी। फिर लेखपाल इसकी जांच करके रिपोर्ट लगाएंगे और फिर थोड़े दिनों में पीडि़त के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। इसकी कागजी प्रक्रिया आनलाइन है और जल्द से जल्द किसानों को मदद दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.