Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर को मेरे गाने से हटा दिया सेंसर बोर्ड ने, प्रयागराज में बोले फिल्म गीतकार संतोष आनंद

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 07:11 AM (IST)

    वर्ष 1992 की सुपरहिट फिल्म तहलका का गाना दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए... काफी चर्चित हुआ था। संतोष बताते हैं कि मैंने दिल दीवानों का डोला कश्मीर के लिए... लिखा था। सेंसर बोर्ड ने गाने से कश्मीर शब्द हटाकर दिलदार के लिए कर दिया।

    Hero Image
    फिल्म गीतकार संतोष आनंद आतंकवाद के खिलाफ मुखर आवाज उठाते रहे हैं।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म अच्छी है तभी तभी चर्चित है। सच्चाई न दबाई जा सकती है और न ही छुप सकती है। यह कहना है फिल्म जगत के प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद का। प्रयागराज के कीडगंज में 'काव्य चकल्लस- 2022 के तहत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने आए संतोष आनंद आतंकवाद के खिलाफ मुखर आवाज उठाते रहे हैं। वर्ष 1992 की सुपरहिट फिल्म तहलका का गाना 'दिल दीवाने का डोला, दिलदार के लिए... काफी चर्चित हुआ था। संतोष बताते हैं कि मैंने 'दिल दीवानों का डोला कश्मीर के लिए... लिखा था। सेंसर बोर्ड ने गाने से कश्मीर शब्द हटाकर दिलदार के लिए कर दिया। इस पर मैंने नाराजगी भी व्यक्त की थी, लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कवि सम्मेलन से साहित्य का भाव गायब होना अत्यंत घातक

    फिल्मों में 109 गाने लिखने वाले संतोष आनंद कहते हैं कि कवि सम्मेलन से साहित्य का भाव गायब होता जा रहा है। जो अत्यंत घातक है। उन्होंने प्रयागराज के गीतकार शैलेंद्र मधुर की तारीफ करते हुए कहा कि ये संस्कृति व सभ्यता से जुड़कर काम कर रहे हैं। कला व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संतोष आनंद का भाजपा काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त, महानगर अध्यक्ष व काव्य चकल्लस के संयोजक गणेश केशरवानी, कवयित्री कविता तिवारी ने सम्मानित किया। गणेश ने कहा कि काव्य चकल्लस का स्वरूप अगले वर्ष अधिक भव्य व वृहद होगा। अवधेश ने कहा कि प्रयाग साहित्यिक राजधानी है। इस स्वरूप को संरक्षित करने का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शशि वाष्र्णेय, अमर सिंह, त्रियुगी नारायण दीक्षित, सचिन मिश्र, कुंजबिहारी मिश्र, राजू पाठक, देवेश सिंह, मुकेश लारा, अजय जायसवाल, लल्लन जायसवाल मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner