Move to Jagran APP

Fight against Coronavirus : गली और मोहल्लों में हेल्प डेस्क की मदद से शुरू हुआ सैनिटाइजेशन

भाजपा हेल्प डेस्क काफी मददगार साबित हो रही है। लोग अपनी जरूरतों के अनुसार फोन करते हैं। इसके बाद हेल्प डेस्क के लोग नगरनिगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय बना कर क्षेत्र को सैनिटाइज कराने में मदद कर रहे हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 02:33 PM (IST)
Fight against Coronavirus : गली और मोहल्लों में हेल्प डेस्क की मदद से शुरू हुआ सैनिटाइजेशन
हेल्प डेस्क नगरनिगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय बना कर क्षेत्र को सैनिटाइज कराने में मदद कर रहे हैं।

प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। मरने वालों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचने की हर सम्भव कोशिश लोग कर रहे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन भी लोगों को जागरूक व सहयोग दे रहा है। नगर निगम ने मोहल्लों में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए कमर कसी है। इन कोशिशों के बीच तमाम ऐसे इलाके हैं जहाँ बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं।

loksabha election banner

इन मोहल्लों के लोग पूरे इलाके को सैनिटाइज कराने को लेकर चिंतित हो रहे हैं। इनकी मुश्किलों को कम करने में भाजपा हेल्प डेस्क काफी मददगार साबित हो रही है। लोग अपनी जरूरतों के अनुसार फोन करते हैं। इसके बाद हेल्प डेस्क के लोग नगरनिगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय बना कर क्षेत्र को सैनिटाइज कराने में मदद कर रहे हैं।

 प्रतिदिन आधे दर्जन मोहल्लों को कराया जा रहा सैनिटाइज

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित नगर निगम के कार्य के लिए हेल्प डेस्क टीम सक्रिय है। भाजपा मुख्य सचेतक पार्षद दल  की नेता किरन  जायसवाल की मदद से हर रोज कम से कम आधा दर्जन मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। गुरुवार को कीडगंज  नई बस्ती, खलासी लाइन के क्षेत्र में एवं नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पार्षद रतन दीक्षित एवं  पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी के द्वारा मंफोर्डगंज एवं मालवीय नगर  चौक क्षेत्र के प्रत्येक गली मोहल्ले में मैनुअल मशीन से सैनिटाइजेशन का कार्य किया  गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.