Move to Jagran APP

मौत से संघर्ष कर रही किशोरी, छेडख़ानी से त्रस्त होकर आत्मदाह का किया था प्रयास Prayagraj News

80 फीसद झुलसी अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM (IST)
मौत से संघर्ष कर रही किशोरी, छेडख़ानी से त्रस्त होकर आत्मदाह का किया था प्रयास Prayagraj News
मौत से संघर्ष कर रही किशोरी, छेडख़ानी से त्रस्त होकर आत्मदाह का किया था प्रयास Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। वह बेबस थी। गांव का युवक काफी दिनों से उससे छेड़खानी करता था। पहले तो वह सहती रही लेकिन जब पानी सिर से ऊपर निकला तो घरवालों को बताया। स्वजनों ने आरोपित के घर जाकर उलाहना दिया लेकिन हल न निकला तो पुलिस के पास फरियाद पहुंची। वहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उधर मनबढ़ युवक की हरकतें बढ़ती गईं। वह छेड़खानी से बाज नहीं आ रहा था। ऐसे में जब कोई रास्ता न सूझा तो किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाने पर विवश हुई।

loksabha election banner

एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती है किशोरी

यह वाकया कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां छेडख़ानी से आजिज किशोरी ने पिछले दिनों खुद को आग के हवाले कर जान देने की कोशिश की। करीब 80 फीसद झुलसी अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने भी मामले में बरती उदासीनता

आग लगाकर जान देने की हद तक पहुंची किशोरी गांव के ही एक मनबढ़ युवक से परेशान थी। युवक आए दिन सरेराह छेडख़ानी करता था। उसके परिवार के लोगों ने युवक के घर जाकर उलाहना दी, पर इससे बात नहीं बनी। किशोरी के स्वजनों का आरोप है कि चौकी और थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस उदासीन बनी रही। युवक ने खेत जाते समय फिर छेडख़ानी की थी।

गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की हालत नाजुक

इससे सहमी किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। लपटों से घिरी किशोरी को देख स्वजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में आग बुझा कर उसे पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। हालत बिगडऩे पर रविवार को किशोरी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.