फाफामऊ में किशोरी के साथ छेड़खानी, पीड़ित ने दी तहरीर
सोरांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ झाड़-फूंक के बहाने छेड़खानी होने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सोमवार की रात की है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी अपने बड़े पापा के घर आई हुई थी।
संवाद सूत्र, फाफामऊ : सोरांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ झाड़-फूंक के बहाने छेड़खानी होने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सोमवार की रात की है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी अपने बड़े पापा के घर आई हुई थी। उसकी तबियत खराब होने के चलते सोमवार की रात एक युवक उसे झाड़-फूंक करने के बहाने घर में ले गया। जहां पर रिश्ते में चचेरा भाई और झाड़-फूंक करने वाला युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी ने सुबह अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पिता के साथ पीड़िता पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर सोरांव शिशुपाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।