खरमास के फेर में फंसा भाजपा कार्यकारिणी का गठन Prayagraj News
पार्टी प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि समारोह में प्रवासी अधिकारी मंडल की कार्यकारिणी को गठित करने के लिए रणनीति तय की।
प्रयागराज,जेएनएन । खरमास के कारण भाजपा जिले की कार्यकारिणी नहीं गठित हो पा रही है। प्रयागराज में तीन जिले महानगर, यमुनापार और गंगापार की कार्यकारिणी गठित होगी। इसमें आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, छह मंत्री, एक मीडिया प्रभारी व एक कोषाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इस प्रकार से तीनों जिलों में 60 पदों पर नियुक्ति होगी।
मंडल की कार्यकारिणी में भी होंगे 20 पदाधिकारी
मंडल की कार्यकारिणी में भी 20 पदाधिकारी होंगे। तीनों जिलों में 60 मंडल हैैं, जिनमें 360 पद भरे जाने हैैं। मंडल की कार्यकारिणी के लिए प्रवासी अधिकारी लगा दिए गए हैैं। पार्टी प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि समारोह में प्रवासी अधिकारी मंडल की कार्यकारिणी को गठित करने के लिए रणनीति तय की। ये प्रवासी अधिकारी पार्टी नेताओं व पूर्व पदाधिकारियों से वार्ता कर मंडल कमेटी के पदाधिकारियों के नामों को तय कर अपनी रिपोर्ट क्षेत्र कार्यालय को भेजेंगे, जहां खरमास के बाद नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी में बूथ कमेटियों का गठन हो गया है। मंडल कमेटियों के गठन की घोषणा के बाद ही जिले की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी।
शिवकुटी में भाजपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का शिवकुटी के लोगों ने शिव कचहरी मंदिर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर गणेश केसरवानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह कानून नागरिकता देने का है। उन्होंने पार्टीजनों से कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वïान भी किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह राठौर, राजीव सिंह, पार्षद कमलेश तिवारी, अजय सिंह, चौबे राम कनौजिया, प्रमोद कुमार राय, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।