नए भारत के नेतृत्व के लिए प्रतिभाओं को निखारें शिक्षाविद : पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी Prayagraj News
कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी शिक्षा मनीषी पं. भागवत दत्त मिश्र स्मृति समारोह पर आयोजित कृषि जीवी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षाविदों से प्रतिभाओं को निखारने की उम्मीद जताई।
प्रयागराज, जेएनएन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शिक्षाविदों से नए भारत के निर्माण के लिए मेधावियों को विज्ञान तथा कृषि एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य का निर्माण करने में समर्थ है।
कृषि जीवी उत्सव में बोल रहे थे कांग्रेसी नेता
कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी शिक्षा मनीषी पं. भागवत दत्त मिश्र स्मृति समारोह पर आयोजित कृषि जीवी उत्सव में बोल रहे थे। प्रतापगढ़ के लालगंज में अझारा स्थित भागवत दत्त बालिका महाविद्यालय में आयोजन का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। प्रमोद तिवारी ने ऑडिटोरियम के लिए भूमिपूजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलसचिव शेषनाथ पांडेय व पूर्व आइएएस अधिकारी अरङ्क्षवद नारायण मिश्र, पूर्व आइएएस राकेश ओझा एवं डॉयट के उपशिक्षा निदेश मो. इब्राहिम, डीएन ङ्क्षसह ने भागवत दत्त मिश्र को महान ङ्क्षचतक बताया। संरक्षक रमेशचंद्र मिश्र ने तारा देवी इंस्टीटयूट आफ एजूकेशनल एंड टेक्नालाजी तथा मौलवी फरजंद अली कालेज आफ लॉ व पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल की शैक्षिक उपलब्धियां बताईं। संचालन सीरीन खान, प्रांजल तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन रीमा मिश्र व सीमा मिश्रा ने किया।
विभिन्न हस्तियों को मिला स्मृति दिवस सम्मान
13 वें स्मृति दिवस समारोह में सामाजिक तथा शैक्षिक क्षेत्र मे योगदान के लिए विभिन्न हस्तियों को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। केडी मिश्र, रमेशचंद्र मिश्र ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को अनुकरणीय एवं आदर्श जनसेवा के लिए सम्मान से नवाजा गया। कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने अवकाश प्राप्त आइएएस अधिकारी राकेश ओझा, अरङ्क्षवद नारायण मिश्र, राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव शेष नारायण पांडेय, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, बीके बंसल, रामफेर पांडेय, विशाल मूर्ति मिश्र,विनय शुक्ल, अनिल मिश्र को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया।