Move to Jagran APP

Durga Puja 2022: मुस्लिम राष्ट मंच ने प्रयागराज के पूजा पंडाल में किया कन्या पूजन और दिए गिफ्ट

Durga Puja 2022 प्रयागराज सिटी के गाड़ीवान टोला में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में मुस्लिम राष्ट्र मंच ने 40 कन्याओं का पूजन करके भोजन कराया। कन्याओं को उपहार देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका नखास कोहना निवासी मरियम खान ने निभाई।

By Amlendu TripathiEdited By: Ankur TripathiPublished: Mon, 03 Oct 2022 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:26 PM (IST)
Durga Puja 2022: मुस्लिम राष्ट मंच ने प्रयागराज के पूजा पंडाल में किया कन्या पूजन और दिए गिफ्ट
प्रयागराज सिटी के दुर्गा पूजा पंडाल में मुस्लिम राष्ट्र मंच ने 40 कन्याओं का पूजन करके भोजन कराया।

प्रयागराज, जेएनएन। Durga Puja 2022: प्रयागराज सिटी के गाड़ीवान टोला में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में मुस्लिम राष्ट्र मंच ने 40 कन्याओं का पूजन करके भोजन कराया। कन्याओं को उपहार देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका नखास कोहना निवासी मरियम खान ने निभाई। मरियम कहती हैं कि मैं राष्ट्रवादी और सनातनी विचारधारा से प्रेरित हूं। पति सरफराज अहमद सिद्दीकी भी उनका पूरा सहयोग करते हैं।

loksabha election banner

बचपन से शामिल होती रहीं हैं मरियम दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में

मरियम खान कन्या पूजन के संदर्भ में बोलीं, कोई भी धर्म हो बेटियों का सम्मान होना चाहिए। सनातन संस्कृति इसमें अग्रणी भूमिका निभाती है तो मैं भी उसके साथ हूं। यही वजह है कि इस कार्यक्रम को आयोजित किया। बताया कि दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में वह बचपन से शामिल होती आई हैं। इसमें उन्हें बहुत खुशी होती है।

पिता की भी ऐसी थी विचारधारा, कभी रोका-टोका नहीं

मरियम के पिता स्व. मो. नईम खान भी ऐसी ही विचारधारा रखते थे। उन्होंने कभी भी दुर्गापूजा पंडाल या किसी अन्य आयोजन में शामिल होने से मना नहीं किया। मरियम ने कहा, वह संगठन के लिए प्रचारक के रूप में कार्य कर रही हैं। मिन्हाजपुर, करेली, अटाला जैसे क्षेत्रों में उनकी सक्रियता रहती है। कन्या पूजन में पुरोहित की भूमिका पं. चाणक्य ने निभाई। दुर्गा पूजा कमेटी गाड़ीवान टोला के मंत्री अमित यादव, राजेश विश्वकर्मा, विनीत कुमार ने भी सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.