Move to Jagran APP

Janta Curfew : रेल यात्री ध्यान दें, आज प्रयागराज व संगम समेत एनसीआर की ये 43 ट्रेनें निरस्त हैं Prayagraj News

शनिवार को आधी रात से पहले चलने वाली सभी ट्रेनें अपने गंतव्य तक जा रही हैं। भले ही वह ट्रेन दोपहर में पहुंचे। उनके परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 10:17 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 03:24 PM (IST)
Janta Curfew : रेल यात्री ध्यान दें, आज प्रयागराज व संगम समेत एनसीआर की ये 43 ट्रेनें निरस्त हैं Prayagraj News
Janta Curfew : रेल यात्री ध्यान दें, आज प्रयागराज व संगम समेत एनसीआर की ये 43 ट्रेनें निरस्त हैं Prayagraj News

प्रयागराज, [रमेश यादव]। रविवार को 'जनता कर्फ्यू' होने पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की 43 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे ने सुबह सात बजे से लेकर रात में 10 बजे के बीच चलने वाली लगभग सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें निरस्त हैं। गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज के बीच चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस रविवार को प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक आएगी लेकिन कानपुर नहीं जाएगी। शनिवार को आधी रात से पहले चलने वाली सभी ट्रेनें अपने गंतव्य तक जा रही हैं। भले ही वह ट्रेन दोपहर में पहुंचे। उनके परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

ये हैं एनसीआर की महत्वपूर्ण निरस्त ट्रेनें

 गाड़ी संख्या               कहां से कहां तक                                  चलने का समय

 12417             प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस        रात 9.30 बजे

 22442             कानपुर-चित्रकूट धाम कर्वी                            सुबह 6.30 बजे

 22441             चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर                            दोपहर 3.55 बजे

 14102             कानपुर-प्रयागराज संगम                              सुबह 9.40 बजे

 14101             प्रयागराज संगम-कानपुर                              शाम 4.35 बजे

 14124             कानपुर-प्रतापगढ़                                        शाम 5.35 बजे

 14163             प्रयागराज-मेरठ संगम एक्सप्रेस                     शाम 5.45 बजे

 14113             प्रयागराज-देहरादून                                      शाम 5.45 बजे

 04135             प्रयागराज-मथुरा जंक्शन                              शाम 7.00 बजे

 04136           मथुरा जंक्शन-प्रयागराज                                रात 8.00 बजे

 11107            ग्वालियर-वाराणसी                                       रात 8.45 बजे

 11108            वाराणसी-ग्वालियर                                       शाम 4.30 बजे

शिवगंगा, सारनाथ, बांद्रा एक्सप्रेस भी निरस्त

'जनता कर्फ्यू' के कारण रविवार को संगम नगरी से गुजरने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस समेत कई ट्रेनें भी निरस्त हैं। इसमें मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर गाडिय़ां शामिल हैं। रविवार को गाड़ी संख्या 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, गाड़ी 12560 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, गाड़ी 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, गाड़ी 15120 मांडुवाडीह- रामेश्वरम एक्सप्रेस, गाड़ी 19042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गाड़ी 19058 मंडवुाडीह-उधना एक्सप्रेस, गाड़ी 12165 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, गाड़ी 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, गाड़ी 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, गाड़ी 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल दादर एक्सप्रेस, गाड़ी 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर दादर एक्सप्रेस, गाड़ी 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह पैसेंजर गाड़ी पहले से निरस्त चल रही है।

महत्वपूर्ण आंकड़ों पर डालें नजर

- 120 गाडिय़ां रोज आती-जाती हैं प्रयागराज जंक्शन से

- 80 से अधिक माल गाडिय़ां गुजरती हैं प्रयागराज जंक्शन से

- 50 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना है प्रयागराज जंक्शन पर

- 05 प्रमुख स्टेशन हैं प्रयागराज में

- 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है प्रयागराज संगम स्टेशन से

- 16 जोड़ी ट्रेनें आती-जाती हैं प्रयागराज छिवकी स्टेशन से

यह भी जानें

सुबह सात से रात 10 बजे की बीच चलने वाली मेल-एक्सप्रेस निरस्त

आधी रात से रविवार की रात 10 बजे तक नहीं चलेगी कोई पैसेंजर

प्रयागराज संगम से चलेगी एक मात्र ट्रेन हरिद्वार एक्सप्रेस

'जनता कर्फ्यू' के कारण रविवार को प्रयागराज संगम से एक मात्र गाड़ी हरिद्वार एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन अपने निर्धारत समय पर रात में 11.05 बजे रवाना होगी।

शॉट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

- 15003-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस-कानपुर से प्रयागराज संगम तक

- 15003-गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस-प्रयागराज संगम से कानपुर तक

रेलवे स्‍टेशनों पर यात्री हो रहे परेशान

यूं तो रेलवे ने जो ट्रेनें आज नहीं चलेंगी, उसकी सूचना जारी कर दिया था। वहीं जिन्‍हें जानकारी नहीं थी या फिर दूसरे जिलों या राज्‍यों से ट्रेन का सफर कर प्रयागराज पहुंचे थे, उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे स्‍टेशनों पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। वहीं प्रयागराज समेत कई ट्रेनें रविवार को अपने निर्धारित समय पर प्रयागराज जंक्‍शन पर पहुंच गईं। हालांकि 'जनता कर्फ्यू' का समय शुरू होने के बाद जो ट्रेनें स्‍टेशनों पर पहुंचीं, उनके यात्रियाें को घर पहुंचने में दिक्‍कत हुई। वह रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकले ताे ऑटो आदि कोई साधन ही नहीं मिला।

एनसीआर के महाप्रबंधक बोले-जनता कफ्र्यू को सफल बनाएं

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी कहते हैं कि लोगों से अपील है कि रविवार को जब तक नितांत आवश्यक न हो, यात्रा करने से बचें। जनता कफ्र्यू को सफल बनाने और कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में अपनी महती भूमिका निभाएं। जनता कफ्र्यू में एनसीआर की 38 ट्रेनें निरस्त हैं। अन्य रेलवे जोनों की अधिकांश ट्रेनें निरस्त रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.