Move to Jagran APP

करछना के मुंगारी टोल प्‍लाजा पर देना होगा डबल टोल Prayagraj

मुंगारी में ही जहां नए यमुना ब्रिज का टोल वसूला जा रहा है वहीं पर मीरजापुर मार्ग का भी टोल वसूला जाएगा। यहां जल्द ही टोल प्लाजा भवन का निर्माण कराया जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 12:26 PM (IST)
करछना के मुंगारी टोल प्‍लाजा पर देना होगा डबल टोल Prayagraj
करछना के मुंगारी टोल प्‍लाजा पर देना होगा डबल टोल Prayagraj

प्रयागराज, जेएनएन : करछना में प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग स्थित मुंगारी टोल प्लाजा पर वाहनों को अब डबल टोल टैक्स देना होगा। इसी प्लाजा से मीरजापुर मार्ग के चौड़ीकरण का भी टोल वसूला जाएगा। अभी तक इस प्लाजा से नए यमुना पुल का टोल वसूला जा रहा है।

loksabha election banner

कुंभ के पहले नए यमुना पुल का टोल प्लाजा तीन स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर मुंगारी में, प्रयागराज-रीवा मार्ग पर गन्ने में तथा प्रयागराज-झांसी मार्ग पर जसरा में टोल प्लाजा बनाया गया है, जहां नए यमुना पुल का टोल वसूला जा रहा है। प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। ऐसे में इस मार्ग के टोल वसूलने का भी स्थान तय कर लिया गया है।  मुंगारी में ही जहां नए यमुना ब्रिज का टोल वसूला जा रहा है, वहीं पर मीरजापुर मार्ग का भी टोल वसूला जाएगा। यहां जल्द ही टोल प्लाजा भवन का निर्माण कराया जाएगा। टोल भवन के निर्माण का कार्य मीरजापुर मार्ग बनाने वाली कंपनी को ही सौंपा गया है। ऐसे में यहां पर वाहनों को डबल टोल देना होगा, हालांकि स्थानीय लोग इससे बच सकेंगे। वे लोकल फोटो आइडी दिखाएंगे तो उनसे मीरजापुर मार्ग का टोल नहीं वसूला जाएगा।

लखनऊ व प्रतापगढ़ मार्ग पर भी जल्द ही लगेगा टोल टैक्स:

  लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर लालगोपालगंज के पास जल्द ही टोल वसूला जाएगा। यहां पर टोल प्लाजा का निर्माण हो चुका है। यह टोल रायबरेली से प्रयागराज तक सड़क चौड़ीकरण का लिया जाएगा। इसी तरह शीघ्र ही प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर भी टोल की वसूली शुरू हो जाएगी। प्रतापगढ़ का भी चौड़ीकरण कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। यहां भी जल्द ही टोल प्लाजा भवन का निर्माण कराया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.