सड़क हादसे में सीएचसी शकरदहा में तैनात डॉक्टर की मौत Prayagraj News
सूचना पाकर सोरांव पुलिस पहुंची। लेकिन तब सत्य नारायण की सांसे थम चुकी थीं। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई तो घरवालों को खबर दी गई।
प्रयागराज, जेएनएन। फाफामउ इलाके में शुक्रवार सुबह हादसे में प्रतापगढ जनपद के शकरदहा पीएचसी पर तैनात डॉक्टर की मौत हो गई। बाइक से अस्पताल जाते समय लखनउ की ओर जा रही बेकाबू बस डॉक्टर को रौंदते हुए निकल गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर डॉक्टर के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते कलपते परिजन घटनास्थल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
बाइक से घर जा रहे थे डॉक्टर सत्य नारायण
शहर के हिम्मतगंज जीटीबी नगर के रहने वाले बावन वर्षीय सत्य नारायण डॉक्टर थे। इन दिनों उनकी तैनाती प्रतापगढ जिले के शकरदहा सीएचसी में थी। शुक्रवार सुबह वह घर से डयूटी पर जाने के लिए निकले थे।
बेकाबू बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर
सोरांव थानाक्षेत्र में मलाक हरहर गांव के सामने पहुंचे थे कि पीछे से लखनउ की ओर जा रही तेज रफतार बस बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भाग कर पहुंचे तो डॉक्टर खून से लथपथ तडप रहे थे।
जीटीबी नगर स्थित घर में मचा कोहराम
सूचना पाकर सोरांव पुलिस पहुंची। लेकिन तब सत्य नारायण की सांसे थम चुकी थीं। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई तो घरवालों को खबर दी गई। हादसे में डॉक्टर के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।