Move to Jagran APP

व्यापारी का अपमान बर्दाश्त नहीं

जनपद के सोरांव कस्बे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। इसमें पूर्व राज्यमंत्री व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 02:15 PM (IST)
व्यापारी का अपमान बर्दाश्त नहीं
व्यापारी का अपमान बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद : व्यापारी किसी सैनिक से कम नहीं हैं। एक ओर देश की सीमा पर जवान बंदूक लेकर देश की रक्षा कर रहा है तो दूसरी ओर व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए जी-जान लगा दे रहा है। व्यापारियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कही।

loksabha election banner

व्यापारी नेता व पूर्व राज्यमंत्री रविवार को सोरांव कस्बा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडलीय सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का एक बड़ा तबका व्यवसाय से जुड़ा है। कहा कि व्यापार से ही देश की प्रगति संभव है। व्यापारी को परेशान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उन्हें ताकतवर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन की रजत जयंती तीन सितंबर को मनाने के लिए लखनऊ के कांशीराम ईको पार्क में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। संगठन की रजत जयंती समारोह में 10 प्रदेशों के व्यापारी शामिल होंगे।

मंडलीय सम्मेलन के अवसर पर सोरांव व्यापार मंडल के संरक्षक मोहम्मद गौस को युवा व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। मोहम्मद गौस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए व्यापारी हितों में सदैव साथ देने का निवेदन किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद समेत प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशांबी जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केशरवानी, उपाध्यक्ष अनन्त भारतीय, सोरांव अध्यक्ष सुरेश चौरसिया, संजय अग्रवाल, गुडडू, राजेन्द्र केशरवानी, मुन्ना ¨सह, हनुमान केशरवानी, श्यामजी केशरवानी समेत अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.