Move to Jagran APP

दशहरा, दीपावली में इन रूटों पर ट्रेन से मत जाएं वरना होगी परेशानी Prayagraj News

दशहरा और दीपावली के लिए अपने घर जाने वाले लोगों को दिक्‍कत झेलनी होगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दिल्‍ली और मुंबई रूट की ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों में नाे रूम की स्थिति है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 12:36 PM (IST)
दशहरा, दीपावली में इन रूटों पर ट्रेन से मत जाएं वरना होगी परेशानी Prayagraj News
दशहरा, दीपावली में इन रूटों पर ट्रेन से मत जाएं वरना होगी परेशानी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़भाड़ बढऩे लगी है। लोगों ने दशहरे और दीपावली पर घर आने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली-मुंबई से आने वाली और यहां से जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। किसी भी टे्रन में स्लीपर कोच में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लोग वेटिंग टिकट ही बुक करा हैं। आने वाले दिनों में लोगों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पाएगा।

loksabha election banner

दिल्ली रूट की ट्रेनों में स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी में नो रूम

आठ अक्टूबर को दशहरा और 27 अक्टूबर को दीपावली है। शहर से बाहर रहने वाले लोग दोनों त्योहार घर वालों के साथ मनाने के लिए योजना बना रहे हैं। अभी लोगों का जोर टिकट बुक कराने पर है। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, शिवगंगा एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस समेत किसी भी ट्रेन में स्लीपर कोच में कंफर्म बर्थ नहीं है। वातानुकूलित श्रेणी का भी यही हाल है। जाने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट नहीं है।

मुंबई रूट की ट्रेनें भी फुल, कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा 

मुंबई से आने वाली लोकमान्य तिलक-वाराणसी एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, मुंबई मेल में भी कंफर्म टिकट नहीं है। यहां से वापस लौटने वाली ट्रेनों के साथ नियमित चलने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ नहीं है। अब उन्हें स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है। रेलवे दीपावली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। उससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

बोले एनसीआर के सीपीआरओ

एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का इस संबंध में कहना है कि दशहरा और दीपावली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। दीपावली पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा जल्द ही हो जाएगी।

दशहरा पर्व पर नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

प्रयागराज :

- चार अक्टूबर : 186 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 194 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 68 वेटिंग

हमसफर एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 109 वेटिंग

- पांच अक्टूबर को 85 वेटिंग

शिवगंगा एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 86 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 81 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 33 वेटिंग

रीवा एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 28 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 191 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 64 वेटिंग

दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 83 वेटिंग

- पांच वेटिंग : 69 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 34 वेटिंग

दशहरा बाद प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

प्रयागराज एक्सप्रेस :

- नौ अक्टूबर : 139 वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 77 वेटिंग

- 11 अक्टूबर : 121 वेटिंग

हमसफर एक्सप्रेस :

- 10 अक्टूबर : 26 वेटिंग

- 11 अक्टूबर : 35 आरएसी

शिवगंगा एक्सप्रेस :

- नौ अक्टूबर : 28 वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 11 वेटिंग

- 11 अक्टूबर : 12 वेटिंग

रीवांचल एक्सप्रेस :

- नौ अक्टूबर : 48 वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 29 वेटिंग

- 11 अक्टूबर : 15 वेटिंग

दीपावली पर दिल्ली से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

प्रयागराज एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 225 वेटिंग

- 25 अक्टूबर : 375 वेटिंग

- 26 अक्टूबर : 343 वेटिंग

हमसफर एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 114 वेटिंग

शिवंगगा एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 109 वेटिंग

- 25 अक्टूबर : टिकट उपलब्ध नहीं है, - 26 अक्टूबर : टिकट उपलब्ध नहीं है

दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 124 वेटिंग

- 25 अक्टूबर : 232 वेटिंग

- 26 अक्टूबर : 191 वेटिंग

दीपावली बाद प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

प्रयागराज :

- 28 अक्टूबर : 194 वेटिंग

- 29 अक्टूबर : 205 वेटिंग

- 30 अक्टूबर : 164 वेटिंग

शिवगंगा एक्सप्रेस :

- 28 अक्टूबर : 23 वेटिंग

- 29 अक्टूबर : टिकट उपलब्ध नहीं है - 30 अक्टूबर : टिकट उपलब्ध नहीं है

दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस :

- 28 अक्टूबर : 24 वेटिंग

- 29 अक्टूबर : 106 वेटिंग

- 30 अक्टूबर : 67 वेटिंग

दशहरे पर मुंबई से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

दरभंगा एक्सप्रेस :

-चार अक्टूबर : 74 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 91 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 65 वेटिंग

गोरखपुर एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 87 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 138 वेटिंग

- छह अक्टूबर 66 वेटिंग

कामायनी एक्सप्रेस :

- चार अक्टूबर : 75 वेटिंग

- पांच अक्टूबर : 85 वेटिंग

- छह अक्टूबर : 64 वेटिंग

दशहरे पर प्रयागराज से मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

दरभंगा एक्सप्रेस :

- आठ अक्टूबर : 12 वेटिंग

- नौ अक्टूबर : आठ वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 11 वेटिंग

गोरखपुर एक्सप्रेस :

- आठ अक्टूबर : 20 वेटिंग

- नौ अक्टूबर : 28 वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 30 वेटिंग

कामायनी एक्सप्रेस :

- आठ अक्टूबर : 20 वेटिंग

- नौ अक्टूबर : 33 वेटिंग

- 10 अक्टूबर : 35 वेटिंग

दीपावली पर मुंबई से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

दरभंगा एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक : कोई टिकट उपलब्ध नहीं है

गोरखपुर एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 236 वेटिंग

- 25 अक्टूबर : 292 वेटिंग

- 26 वेटिंग : 281 वेटिंग

कामायनी एक्सप्रेस :

- 24 अक्टूबर : 171 वेटिंग

- 25 अक्टूबर : 196 वेटिंग

- 26 अक्टूबर : 203 वेटिंग

दीपावली पर प्रयागराज से मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

दरभंगा एक्सप्रेस :

- 28 अक्टूबर : पांच वेटिंग

- 29 अक्टूबर : सात वेटिंग

- 30 अक्टूबर : तीन वेटिंग

गोरखपुर एक्सप्रेस :

- 28 अक्टूबर : सात वेटिंग

- 29 अक्टूबर : 15 वेटिंग

- 30 अक्टूबर : 17 वेटिंग

कामायनी एक्सप्रेस :

- 29 अक्टूबर : 16 वेटिंग

- 30 अक्टूबर : 12 वेटिंग

(29 अक्टूबर को शाम छह बजे तक की स्थिति)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.