Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी, ज्‍योतिषी बता रहे इसका कारण

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 03:58 PM (IST)

    Diwali 2022 ज्‍योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय बोले कि परंपरा और तिथि के हिसाब से दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा अन्नकूट मनाते हैं लेकिन 25 अक्टूबर को तड़के 4.31 बजे से सूतक लगेगा। शाम 4.40 बजे से 6.32 बजे तक आंशिक सूर्यग्रहण के कारण इस दिन कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

    Hero Image
    Diwali 2022:आंशिक सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाईदूज 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपावली पर्व 24 अक्‍टूबर को है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन होता है लेकिन इस बार 25 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाईदूज का पर्व 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसका कारण ज्‍योतिर्विद बता रहे हैं। आइए जानें किस कारण इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन न होने की बात कही जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक अमावस्या 24 और 25 अक्टूबर को दोनों दिन : इस बार कार्तिक अमावस्या 24 और 25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी। अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 5:04 बजे शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर अपराह्न 04:18 बजे तक रहेगी। श्री महालक्ष्मी पूजन के लिए कार्तिक अमावस्या में प्रदोष काल एवं अर्धरात्रि व्यापिनी होना शुभ होता है। यही वजह है कि दीपावली 24 को मनाई जाएगी।

    क्‍या कहते हैं ज्‍योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय : ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में करने से वर्ष भर लक्ष्मी की कृपा रहती है। इस वर्ष स्थिर वृष लग्न सायंकाल 6:55 बजे से लेकर 8:51 बजे तक रहेगी। दूसरी स्थिर लग्न सिंह अर्धरात्रि 1:23 बजे से 3:37 बजे तक रहेगी।

    आंशिक सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाईदूज 26 अक्टूबर को : ज्‍योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय बोले कि परंपरा और तिथि के हिसाब से दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व अन्नकूट मनाते हैं लेकिन 25 अक्टूबर को तड़के 4.31 बजे से सूतक लगेगा। शाम 4.40 बजे से 6.32 बजे तक आंशिक सूर्यग्रहण रहेगा, इसकी वजह से इस दिन कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा। प्रभु को अन्नकूट का भोग भी नहीं लगेगा। गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाईदूज 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दोपहर 2.42 बजे द्वितीया तिथि लगेगी।