प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्तरीय टीम का ट्रायल 25 को Prayagraj News
25 नवंबर को दोपहर एक बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। यहां से चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र लेकर आए।
प्रयागराज,जेएनएन : प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक और बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात और आठ दिसंबर को प्रयागराज में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय टीम का ट्रायल 25 नवंबर को दोपहर एक बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। यहां से चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय टीम के लिए ट्रायल 27 नवंबर की सुबह 10 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र लेकर आए। बिना जन्म प्रमाण पत्र के आने वाले खिलाडी ट्रायल में शामिल नहीं हो पाएंगे।
हॉकी की महिला टीम के लिए ट्रायल 25 को
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला की हॉकी प्रतियोगिता तीन से आठ दिसंबर तक अयोध्या में होगी। इसके लिए जिलास्तरीय टीम का ट्रायल 25 नवंबर को दोपहर दो बजे मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। जबकि मंडलीय टीम का ट्रायल 28 नवंबर को सुबह 10 बजे स्टेडियम में होगा।
सीनियर बाक्सिंग टीम का ट्रायल 30 को
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर बाक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता पांच से आठ दिसंबर तक झांसी में कराई जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय टीम का ट्रायल 30 नवंबर को मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में अपराह्न तीन बजे होगा। वहीं, मंडलीय के लिए ट्रायल दो दिसंबर को स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने दी।