Move to Jagran APP

Dipawali Market : बाजार में छाए दिल्ली-कोलकाता के सजावटी सामान Prayagraj News

दीपावली के बाजार में रौनक है। ज्यादातर पूजन सामग्रियां व सजावटी सामान दिल्‍ली और कोलकाता से लाए गए हैं। कुछ दुकानों पर कर्नाटक के भी सजावटी उपलब्‍ध हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 02:53 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 02:53 PM (IST)
Dipawali Market : बाजार में छाए दिल्ली-कोलकाता के सजावटी सामान Prayagraj News
Dipawali Market : बाजार में छाए दिल्ली-कोलकाता के सजावटी सामान Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली पर लोग सजावटी सामान और पूजन सामग्री भी खूब खरीद रहे हैं। इन सजावटी और पूजन सामानों की दुकानें भी शहर भर में जगह-जगह लगी हैं। बाजारों में सजावटी और पूजन सामग्रियां दिल्ली एवं कोलकाता की छाई हैं। कुछ दुकानदारों ने कर्नाटक से भी सजावटी सामान मंगाए हैं।

loksabha election banner

सजावटी, पूजन सामग्रियों की दुकानों पर उमड़े लोग

सजावटी सामानों में लटकन (फूल, मोतियों और प्लॉस्टिक), झूमर, कंडील आदि दिल्ली से मंगाए गए हैं। वंदनवार कोलकाता से भी लाए गए हैं। वहीं पूजन सामग्रियों में गोमती चक, पीतल की चरण पादुका और कछुआ, पुराना सिक्का, शंख, कौड़ी आदि टेराकोटा के बने डिजाइनर दीये, गणेश और भगवान सूर्य की मूर्तियां कोलकाता, आसन, रंगोली स्टीकर, थर्माकोल की माला, मिट्टी के कलश दिल्ली से मंगाए गए हैं। सजावटी और पूजन सामग्रियों का कारोबार करीब 15 से 20 करोड़ का होने का अनुमान है। कारोबारी मो. कयूम और सुरेश सोनकर का कहना है कि दिल्ली और कोलकाता से सामान मंगाने पर सस्ता पड़ता है। यहां यह सब सामग्रियां मिलती भी नहीं हैं।

सामग्रियां - कीमत (रुपये में)

लटकन   - 80 से 300

झूमर      - 70 से 700

वंदरवार    - 75 से 1100

गोमती चक - 51, 101

शंख       - 11, 51

कौड़ी      -  11

रंगोली स्टीकर - 20 से 80

थर्माकोल की माला- 20 से 300

कलश        - 50 से 300

कंडील       - 100 से 400

दीये       - 10 से 120


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.