मानवाधिकार के पहलू से परिचित हुई छात्राएं
इलाहाबाद : एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में मंगलवार को मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। क
इलाहाबाद : एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में मंगलवार को मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मानवाधिकार के महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी दी गई। कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. नीरजा सचदेवा ने कहा कि वर्ष 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर को हर साल मानवाधिकार दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। मानव अधिकार की विश्वव्यापी घोषणा में प्रस्तावना में महत्वपूर्ण अनुच्छेद है। मानव अधिकार मनुष्य के मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार है। मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि किसी के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता। सभी व्यक्तियों को गरिमा व अधिकारों के मामले में जन्मजात, स्वतंत्रता और समानता प्राप्त है। कार्यक्रम में स्वयंसेविका निखा केसरवानी ने कविता पाठ किया। शिवानी त्रिपाठी ने भजन तथा अमनजोत कौर और आफरीन ने मानव अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। प्राचार्या, डॉ. लालिमा सिंह ने स्वयं सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति कपूर और डा. जेबा नकवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।