धीरज यादव और अंजली पटेल ने दौड़ में बाजी मारी Prayagraj News
पर्यावरण संरक्षण किसी एक का नहीं बल्कि हर वर्ग का दायित्व है। देश के हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग होना होगा। वरना आने वाली पीढी का भविष्य खतरे में होगा।
प्रयागराज,जेएनएन : अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 3.5 किमी. की दौड़ आयोजित हुई। इसमें धावकों ने 'पॉलीथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओÓ का संदेश दिया। छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप में दौड़ लगाई। छात्र वर्ग में धीरज यादव तो छात्रा वर्ग में अंजली पटेल ने बाजी मारी।
दौड़ अग्रसेन चौराहे से सुबह सात बजे शुरू हुई। इसमें 40 से अधिक विद्यालयों के 1397 छात्र एवं 731 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में प्रथम पुरस्कार धीरज यादव (5100 रु. एवं ट्रॉफी), द्वितीय पुरस्कार शनि निषाद (2100 रु. एवं ट्रॉफी), तृतीय पुरस्कार दूधनाथ (1100रु. एवं ट्रॉफी) के अलावा 60 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। छात्रा वर्ग में प्रथम पुरस्कार अंजली पटेल (5100 रु. एवं ट्रॉफी), द्वितीय पुरस्कार शिवानी चौरसिया (2100रु. एवं ट्रॉफी), तृतीय पुरस्कार वंदना पटेल (1100 रु. एवं ट्रॉफी) रहीं। इसके पहले मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विनायक ग्रुप के संजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ शुरू कराई। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक का नहीं बल्कि हर वर्ग का दायित्व है। देश के हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग होना होगा। वरना आने वाली पीढी का भविष्य खतरे में होगा।
स्वागत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल ने किया जबकि आभार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने जताया। इस मौके पर संयोजक पीयूष रंजन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, आनंद मुरारी प्रसाद, विपुल मित्तल, माया, राकेश, आशीष, अनूप, मनोज, कृष्ण कुमार, आदेश, अजीत, अनुज अग्रवाल आदि रहे।