बजट मिले तो निगम में शामिल हुए गांवों का हो विकास Prayagraj News
31 दिसंबर 2019 को निगम सीमा का विस्तार होने पर झूंसी नगर पंचायत समेत 207 गांव शामिल हुए थे। इसमें सदर तहसील के 24 सोरांव के 26 फूलपुर के 62 और करछना तहसील के 94 गांव शामिल हैं। बजट के अभाव में विकास कार्य बाधित है।
प्रयागराज, जेएनएन। नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद झूंसी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी निगम ने पहले ही संभाल ली थी। निगम के अधीन आए ग्राम पंचायतों के लिए विकास का खाका सितंबर महीने से तैयार होने की उम्मीद थी। लेकिन, बजट की वजह से गांवों के विकास की कार्ययोजना नहीं बन सकी। निगम प्रशासन को शासन से बजट मिलने का इंतजार है। बजट मिलने पर गांवों में विकास का काम शुरू होगा।
15 वें वित्त आयोग का बजट निगम को अब तक नहीं मिल सका
31 दिसंबर 2019 को निगम सीमा का विस्तार होने पर झूंसी नगर पंचायत समेत 207 गांव शामिल हुए थे। इसमें सदर तहसील के 24, सोरांव के 26, फूलपुर के 62 और करछना तहसील के 94 गांव शामिल हैं। विलय के कुछ महीने बाद झूंसी नगर पंचायत का बजट निगम के खाते में ट्रांसफर हो गया था और निगम ने अपनी निगरानी में वहां विकास काम शुरू करा दिया था। 206 गांवों में विकास का खाका इस महीने में तैयार होने के आसार थे। मगर, शासन की ओर से 15 वें वित्त आयोग का बजट निगम को अब तक नहीं मिल सका।
अवस्थापना निधि की धनराशि भी नहीं मिली
अवस्थापना निधि की धनराशि भी नहीं मिली है। गांवों में विकास के लिए निगम को बजट मिलने का इंतजार है।
अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद ने बताया कि निगम में ग्राम पंचायतों का विलय 31 दिसंबर को अधिसूचना जारी होने पर ही हो गया था। बजट के मिलने पर विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।