विकास से नहीं होगा समझौता : सिद्धार्थनाथ
इलाहाबाद : हमारा काम विकास करना है, उसे हर हाल में करेंगे। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछने के साथ भारत
इलाहाबाद : हमारा काम विकास करना है, उसे हर हाल में करेंगे। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछने के साथ भारत का आधुनिकतम एयरपोर्ट बन रहा है। भगवतपुर में सौ बेड का अत्याधुनिक अस्पताल भी जल्द बनेगा। हम विकास से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने यह बातें कही। उन्होंने सोमवार को अकबरपुर गाव, बेगम सराय मुंडेरा भाजपा के मतदाता संपर्क अभियान का शुभारंभ करने के बाद चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रीतमनगर में बन रही सड़कों का निरीक्षण करने गए सिद्धार्थनाथ को काम अपेक्षा अनुरूप नहीं मिला। अकबपुर व बेगमसराय प्राथमिक स्कूल में बीएलओ के उपस्थित न होने पर डीएम से कार्रवाई करने को कहा।
मंत्री ने सड़क की गुणवत्ता खराब व उसकी नालिया बंद होने पर अधिकारियों पर भड़क गए और उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि काम ठीक न हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि शहर पश्चिमी कभी गुंडई, अराजकता, हत्या, भूमि कब्जा के नाम से विख्यात था। यह दशा तेजी से बदल रही है। बताया कि अकबरपुर ग्राम के प्रधान और अधिकारियों की लूटनीति से इस गाव का विकास नहीं हो पा रहा है। हम यह स्थिति बदलकर रहेंगे। आज अकबरपुर गांव की गढ्डायुक्त सड़कें बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बेगमसराय नीमसराय हरवारा के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री सिद्धार्थनाथ को बताया कि भूमाफिया ने बिना किसी प्लान व लेआउट के जमीन बेच दिया है। इससे जलभराव की समस्या आती है। मंत्री ने जलभराव के लिए अधिकारियों को उचित काम करने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त, कमलेश कुमार, अशोक सिंह, चंद्रमा यादव, रामलोचन साहू, चंद्रभूषण सिंह, राजू राय, दिनेश तिवारी, जगमोहन आर्य, राजेश सिंह, राकेश जैन, अमरजीत, अनिल आदि रहे।