Move to Jagran APP

UP Nikay Chunav 2022: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले- ट‍िकट के ल‍िए न भागें, हर बूथ जीतने का बनाएं लक्ष्य

UP Urban Body Election 2022 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों में जुट गए है। आज प्रयागराज दौरे पर पहुंचे ड‍िप्‍टी सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का खाका खींचा। उन्‍होंने कहा क‍ि हमे हर बूथ जीतने का लक्ष्य तय करना है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sat, 03 Dec 2022 02:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 02:48 PM (IST)
UP Nikay Chunav 2022: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले- ट‍िकट के ल‍िए न भागें, हर बूथ जीतने का बनाएं लक्ष्य
UP Urban Body Election 2022: न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे उपमुख्‍यमंत्री केशव मौर्य

प्रयागराज, जेएनएन। UP Urban Body Election 2022 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निगम चुनाव जीत का खाका तैयार किया। उन्होंने श‍न‍िवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें बूथ की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा। हर बूथ पर बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलेंगे तो राह आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए कोई लखनऊ व दिल्ली का चक्कर न काटे। जो योग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को स्वत: टिकट मिल जाएगी। भाजपा के लिए अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उससे किसी भी रूप में समझौता नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

आज जारी हो सकता है मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण

प्रदेश सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण आज जारी कर सकती है। 17 नगर निगम में मेयर पद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद व 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण नगर विकास मंत्री एके शर्मा जारी करेंगे। वहीं, शेष बचे 27 जिलों के नगरीय निकायों का वार्ड आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया था। इनमें नौ नगर निगम शामिल हैं। अनंतिम अधिसूचना को लेकर सात दिनों के अंदर जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत व सुझाव दिया जा सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी अंतिम आरक्षण सूची

दो दिनों में इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी जाएगी। प्रदेश में कुल 763 नगरीय निकाय थे किंतु प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अलीगढ़ की टप्पल नगर पंचायत का दर्जा वापस ले लिया था। ऐसे में इस बार 762 नगरीय निकायों का चुनाव कराया जाएगा। 48 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण सूची गुरुवार को जारी की गई थी। शेष बचे 27 जिलों के वार्ड आरक्षण की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.