उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की अपील, देश एवं प्रदेशवासी राष्ट्रीय पोलिया टीकाकरण अभियान से जुड़ें
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसा है। ट्वीट किया है कि जय श्रीराम जय घोष सुनते ही चिढऩे वाली वर्तमान मुख्यमंत्री ममता दीदी 100 दिन बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही चिल्ला-चिल्ला कर जय श्रीराम जयश्री राम कहेंगी।
प्रयागराज, जेएनएन। देश से पोलियो के पूर्ण अन्मूलन के लिए आज पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि सभी देश एवं प्रदेशवासी राष्ट्रीय पोलिया टीकारण अभियान से जुड़कर पोलियो से अपने बच्चों की रक्षा करें और समाज को इसके प्रति जागरूक करें।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसा है। ट्वीट किया है कि जय श्रीराम जय घोष सुनते ही चिढऩे वाली वर्तमान मुख्यमंत्री ममता दीदी 100 दिन बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही चिल्ला-चिल्ला कर जय श्रीराम, जयश्री राम कहेंगी।
केशव ने केशरीनाथ त्रिपाठी के स्वस्थ होने पर खुशी जताई
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के स्वस्थ होने पर खुशी जताई है। ट्वीट किया है कि कोरोना की लंबी लड़ाई के बाद स्वस्थ होकर घर जाने की अत्यंत सुखद समाचार प्राप्त हुआ। हम सभी कार्यकर्ताओं को यह पूर्ण विश्वास था कि आप इस बीमारी को हराकर राष्ट्र की सेवा में पुन: तत्पर होंगे। लिखा कि प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
नव नियुक्त जिला प्रभारियों को दी बधाई
उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्वीटकर काशी क्षेत्र के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारीगणों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना दी है। लिखा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों की मेहनत और कार्यकुशलता से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और सफलता के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।