बाइक पर सवार होकर शहर में निकले डिप्टी सीएम केशव
रैली परेड ग्राउंड से मटियारा रोड, अल्लापुर, लेबर चौराहा, कुंदन गेस्ट हाउस, आनंद भवन, कर्नलगंज, विवि चौराहा, विवि मार्ग होते हुए लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, नेतराम चौराहा, मनमोहन पार्क, ¨हदू हास्टल, हनुमान मंदिर चौराहा से सुभाष चौराहे पर पहुंची।
प्रयागराज : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की लहर बनाने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। लोकसभावार निकलने वाली इस रैली में फूलपुर लोकसभा की अगुवाई डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की। वहीं इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली में सांसद श्यामाचरण गुप्त और मेयर अभिलाषा गुप्ता भी शामिल रहीं।
फूलपुर लोकसभा की सभी पांचों विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों से रैली के रूप में परेड ग्राउंड पहुंचे। इस रैली में क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी शामिल रहे। यहां से डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बाइक पर सवार होकर रैली की अगुवाई की। रैली परेड ग्राउंड से मटियारा रोड, अल्लापुर, लेबर चौराहा, कुंदन गेस्ट हाउस, आनंद भवन, कर्नलगंज, विवि चौराहा, विवि मार्ग होते हुए लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, नेतराम चौराहा, मनमोहन पार्क, ¨हदू हास्टल, हनुमान मंदिर चौराहा से सुभाष चौराहे पर पहुंची। वहां एक जनसभा को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने संबोधित किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बार भी भाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। केशव ने भाजपा सरकार की उपलब्धि्यों का बखान किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को विफल बताया। कहा कि, अब विपक्षी दल हताश हो चुके हैं। ऐसे में वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सूरत ंसंवार दी है। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह अभी से लोकसभा चुनाव के लिए डट जाएं। लोगों को भाजपा सरकार के योजनाओं से अवगत कराएं। सांसद श्यामाचरण गुप्त ने बताया कि वे दिल्ली से इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।