Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट-भाजपा के लिए दल से बड़ा देश Prayagraj News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है। भाजपा वोट बैंक के लिए नहीं देशवासियों और देशहित के लिए राजनीति करती है। प्रयाग प्रवास के दौरान कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 01:16 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट-भाजपा के लिए दल से बड़ा देश Prayagraj News
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है।

प्रयागराज,जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है। भाजपा वोट बैंक के लिए नहीं देशवासियों और देशहित के लिए राजनीति करती है। प्रयाग प्रवास के दौरान कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन आगे बढ़ रहा है। जहां भी संगठन जीत रहा है उसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में दीदी घबराई हैं। वहां भी भाजपा का परचम लहराने वाला है। यहां तक कि केरल में भी पार्टी की जड़े मजबूत हो रही हैं। दुखद यह कि विपक्ष जब रणनीतिक तौर पर जवाब नहीं दे पाता तो कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं। हत्याओं की भी राजनीति हो रही है।

loksabha election banner

विपक्ष लोकतंत्र को नकारात्मक दिशा में ले जा रहा

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा का कहना है कि वर्तमान में विपक्ष लोकतंत्र को नकारात्मक दिशा में ले जा रहा है। किसान आंदोलन, सीएए को लेकर चला आंदोलन इसी का उदाहरण है। किसान आंदोलन अब हिंसक हो रहा है। आम लोगों को उससे परेशानी हो रही है। यहां तक कि राष्ट्रीय प्रतीक को भी सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इससे पूरा राष्ट्र आहत है। यह घटना वैश्विक स्तर पर भारत की शाख को प्रभावित करने वाली है। आखिर किसान इतना सहज और सरल होकर हिंसक व राष्ट्र विरोधी कैसे हो सकता है। इसका सीधा अर्थ है कि वहां किसान नहीं थे। विपक्ष ने इस तरह की घटना को कराया है। वह भी अलगाववादियों के साथ मिलकर। यदि विपक्ष इसमें नहीं शामिल तो उसे स्थिति को स्पष्ट करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.