Move to Jagran APP

महापौर से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, जलकल कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी Prayagraj News

महापौर ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को भी वहीं बुलाया लेकिन निलंबन बहाली पर कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद पदाधिकारी मुख्यालय पहुंचे और धरना स्थल पर इसके बारे में जानकारी दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:33 PM (IST)
महापौर से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, जलकल कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी Prayagraj News
महापौर से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, जलकल कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। तीन निलंबित कर्मचारी की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर जलकल विभाग के कर्मचारी गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान महाप्रबंधक व महापौर से भी वार्ता हुई लेकिन निलंबन बहाली पर कोई सहमति नहीं बन सकी। इससे नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

कर्मचारी निलंबन वापसी और बकाया देनदारी के भुगतान की है मांग

जलकल कर्मचारी महासंघ व जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारी सुबह खुसरोबाग स्थित जलकल मुख्यालय में एकत्र हुए। कर्मचारी निलंबन वापसी, बकाया देनदारी के भुगतान की मांग कर रहे हैैं।

प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी से मिला

दोपहर में प्रांतीय पदाधिकारियों राजेंद्र यादव, नेबू लाल, रणबीर सिंह सिसोदिया, अïवधेश कुमार चतुर्वेदी, ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मिला।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक भी पहुंचे, वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात

महापौर ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को भी वहीं बुलाया, लेकिन निलंबन बहाली पर कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद पदाधिकारी मुख्यालय पहुंचे और धरना स्थल पर इसके बारे में जानकारी दी।

वार्ता विफल होने से कर्मचारियों में बढ़ी नाराजगी

इससे कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई। धरना स्थल पर शाम करीब साढ़े पांच बजे तक सभा हुई। इसमें जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के संरक्षक रामसिंह ने निलंबन वापसी न होने तक क्रमिक अनशन की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है। तब तक क्रमिक अनशन चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता विनोद कुमार पटेल ने की। इसमें श्रीचंद्र पासी, राजेश निषाद, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद अली, वेद प्रकाश, अशोक पटेल, आनंद कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.