Move to Jagran APP

अशोक सिंहल को भारत रत्‍न देने की उठी मांग, अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण आंदाेलन के नायक थे Prayagraj News

1990 व 1992 की कारसेवा का हिस्सा रहे प्रभाकर जी महाराज कहते हैं कि अशोक सिंहल ने हमेशा हिंदुत्व की रक्षा की बात कही थी। उन्‍हें भारत रत्‍न मिलना चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 09:45 AM (IST)
अशोक सिंहल को भारत रत्‍न देने की उठी मांग, अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण आंदाेलन के नायक थे Prayagraj News
अशोक सिंहल को भारत रत्‍न देने की उठी मांग, अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण आंदाेलन के नायक थे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण आंदोलन के नायक रहे स्व. अशोक सिंहल को भारत रत्न देने की मांग उठी है। गायत्री-गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक परमहंस प्रभाकर जी महाराज ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न क्षेत्र विशेष में बेहतर योगदान करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। अशोक सिंहल सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के सच्चे रक्षक थे। श्रीराम मंदिर आंदोलन से जन-जन को जोडऩे के साथ वेद, पुराण व संस्कृत को संरक्षित किया और उसका देश-विदेश में प्रचार-प्रसार किया। इसके लिए विद्यालय खुलवाया यहां तक कि वैदिक विद्यालय चलाने के लिए अपना घर दान कर दिया।

loksabha election banner

अशोक सिंहल ने हमेशा हिंदुत्व की रक्षा की बात कही थी : प्रभाकर महाराज

1990 व 1992 की कारसेवा का हिस्सा रहे प्रभाकर जी महाराज कहते हैं कि अशोक सिंहल ने हमेशा हिंदुत्व की रक्षा की बात कही थी। कभी किसी जाति विशेष के लोगों का उन्होंने अहित नहीं किया। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण नहीं किया था, लेकिन उनका जीवन किसी संत से कम नहीं था। यही कारण है कि हिंदू के अलावा दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति भी उनका हृदय से सम्मान करते हैं।

कारसेवकों व वरिष्‍ठ नेताओं पर से मुकदमा वापस लिया जाए

परमहंस प्रभाकर जी महाराज ने कहा कि कोर्ट में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मंदिर निर्माण भी शुरू होने वाला है। ऐसी स्थिति में कारसेवकों व वरिष्ठ नेताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, क्योंकि अब उसका कोई औचित्य नहीं है।

कारसेवा पर बने ऑडिटोरियम

अयोध्या में बनने वाले मंदिर में परमहंस प्रभाकर जी महाराज ने कारसेवकों की गौरवगाथा पर आधारित एक ऑडिटोरियम बनाने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व महामंत्री चंपत राय से जल्द मिलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.