Move to Jagran APP

प्रमुख विषयों पर गीत से सदस्यता अभियान का आगाज

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज हो गया है। विभिन्न कार्यक्रमों में न सिर्फ लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है बल्कि उन्हें पार्टी की उपलब्धियां भी बताई जा रही हैं।

By Edited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:46 AM (IST)
प्रमुख विषयों पर गीत से सदस्यता अभियान का आगाज
प्रमुख विषयों पर गीत से सदस्यता अभियान का आगाज

प्रयागराज,जेएनएन : भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व तीन तलाक आदि प्रमुख विषयों पर गीत भी प्रस्तुत किया गया। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर आयोजित समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अनोखे तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जाना सराहनीय है। प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं में सदस्यता अभियान के प्रति काफी आकर्षण है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहाकि इस सदस्यता शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले उन तथाकथित बुद्धिजीवी लोगों को जवाब देना है। कलाकार पं. मधुकर शास्त्री और उनके साथियों ने संगीतबद्ध मोदी गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ.आभा मधुर, नितिन दुबे, योगेंद्र मिश्रा, डॉ.शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

तीन तलाक कलंक : देवेंद्र

भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र ने राज्यसभा में तीन तलाक बिल पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीन तलाक देश के नौ करोड़ मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए कलंक था। इस बिल को पारित कराने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार और समर्थन देने वाले सभी राजनैतिक दलों का धन्यवाद जिन्होंने सदियों से चली आ रही इस कुप्रथा को समाप्त ही नहीं किया बल्कि दोयम दर्जे का जीवन जी रहीं महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। बिल पास होने पर खुशी जताने वालों में आशुतोष पांडेय, देवेश सिंह, अनुराग पांडेय, मनोज दुबे, रमेश त्रिपाठी आदि शामिल थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.