शंकरगढ़ के जंगल में किशोर की हत्या कर शव फेंका
थाना क्षेत्र के गोल्हैया के कचारी के जंगल में हत्या कर किशोर का शव मिलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।
शंकरगढ़ : थाना क्षेत्र के गोल्हैया के कचारी के जंगल में हत्या कर किशोर का शव मिलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।
गोल्हैया गांव के कचारी मौजा निवासी रामलाल का बेटा दिनेश (15) बुधवार की सुबह शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसे जंगल की ओर ढूंढने निकले। कचारी के जंगल में लहूलुहान हालत में दिनेश का शव पड़ा मिला। परिजन उसे उठाकर घर ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय गांव पहुंचे। उसके बाद एसपी यमुनापार व क्षेत्राधिकारी बारा भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई फूलचन्द्र ने पुलिस को लिखित सूचना देकर आशंका जताई कि रमेश कुमार निवासी पूरेबल्दू बघला ने ही उसके भाई की धारदार वस्तु से हत्या की है। उसके सिर के नीचे चोट का निशान था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ने रमेश कुमार के खिलाफ हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया। बताया जाता है कि हत्या के आरोपी पिछले छह माह से घर से निकला हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। मृतक दो भाई व एक बहन बताए जाते हैं। उसकी मौत पर बहन व मां का रो रोकर बुरा हाल था। दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ा
शंकरगढ़ : घूरपुर के करमा चौकी अंतर्गत छीतूपुर चौराहा से पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त अमरचंद्र पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि मंगलवार को उसने घर में घुसकर अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया था।