डॉ. विष्णु को मिलेगा काव्यकुंभ सम्मान
जासं, इलाहाबाद : प्रयाग की साहित्यिक गरिमा को संजोने के उद्देश्य से कैलाश गौतम सृजन संस्थान का
जासं, इलाहाबाद : प्रयाग की साहित्यिक गरिमा को संजोने के उद्देश्य से कैलाश गौतम सृजन संस्थान का काव्यकुंभ 2017 सम्मान, व मुशायरा 28 दिसंबर को होगा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में होने वाले उक्त कार्यक्रम में प्रख्यात कवि व गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को कैलाश गौतम काव्यकुंभ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके मद्देनजर मंगलवार को संस्था पदाधिकारियों की बैठक डॉ. श्लेष गौतम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि डॉ. विष्णु से पहले कैलाश गौतम काव्यकुंभ से पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, पद्मश्री अशोक चक्रधर, उदय प्रताप सिंह, डॉ बुद्धिनाथ मिश्र व यश मालवीय जैसे रचनाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। काव्यकुंभ के समन्वयक अनुराग अरोरा, डॉ. कृष्ण सिंह व अभिनय कोहली बनाए गए। जबकि डॉ. संजय सिंह, ई. मनीष घोष, बृजेश शुक्ल सह-संयोजक होंगे। डा. श्लेष गौतम संयोजक व डा. अरुणकांत, आशीष केसरवानी, प्रदीप तिवारी व पंकज पाठक व्यवस्था प्रमुख होंगे। नरेश महारानी व डॉ. पियूष दीक्षित समारोह प्रभारी बने हैं।