Move to Jagran APP

कंबोडिया प्रीमियम लीग 2021 के लिए प्रयागराज के अंकू दुबे का चयन, स्‍टेडियम में किया गया स्‍वागत

जनपद में फूलपुर के कोड़ापुर निवासी अंकू दुबे विनोद कुमार दुबे के पुत्र हैं। उन्‍होंने वर्ष 2012 से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेलना शुरू किया। क्रिकेट को अपना भविष्य बनाने वाले अंकू के प्रथम कोच कौशिक पाल थे। परवेज आलम अमित पाल से भी उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 10:14 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:14 AM (IST)
कंबोडिया प्रीमियम लीग 2021 के लिए प्रयागराज के अंकू दुबे का चयन, स्‍टेडियम में किया गया स्‍वागत
प्रयागराज के अंकू का चयन कंबोडिया प्रीमियम लीग 2021 के लिए किया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के अंकू दुबे का चयन कंबोडिया प्रीमियम लीग 2021 के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता जनवरी माह में होगी। अंकू दुबे दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एवं दाएं हाथ के स्पिनर भी है। कंबोडिया आइपीएल टीम के लिए उत्तर प्रदेश से अभी तक दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।  

loksabha election banner

जनपद में फूलपुर के कोड़ापुर निवासी अंकू दुबे विनोद कुमार दुबे के पुत्र हैं। उन्‍होंने वर्ष 2012 से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेलना शुरू किया। क्रिकेट को अपना भविष्य बनाने वाले अंकू के प्रथम कोच कौशिक पाल थे। परवेज आलम और अमित पाल से भी उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे। अभी तक नेपाल, भूटान, दुबई, बांग्लादेश में अपना परचम लहराया, जबकि वर्ष 2014 में चंडीगढ़ के यूथ प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स टीम के कप्तान भी बने थे। इस खेल का प्रसारण डीडी स्पोर्ट नेशनल चैनल पर भी हुआ था। 

वर्ष 2015- 16 में भी कई बार अंकू ने डीडी स्पोर्ट डीडी नेशनल पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई। वर्ष 2017 में नेपाल एशियन प्रीमियर लीग में बांग्लादेश ने अंकू को 1.70 लाख में अपनी टीम में लिया था। अभी तक अंकू दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में भी अपने बल्ले का हुनर दिखाया है। 

प्रयागराज के इस प्रतिभावान खिलाड़ी व मदन मोहन मालवीय स्टेडियम अभ्यास करने वाले अंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, सत्येंद्र सिंह आदि लोगों ने माला पहनाकर उपहार भेंट किया। तिवारी ने अंकू को क्रिकेट की महत्वपूर्ण बारीकियां भी बताई। अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ  मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ही नहीं बल्कि पूरे प्रयागराज का गौरव है। सम्मान समारोह में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.