शवदाह गृह में नहीं हो रहा है अंतिम संस्कार
दारागंज स्थित विद्युत शव दाह गृह में चिमनी की मोटर जलने से शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 11:06 AM (IST)
प्रयागराज : दारागंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में लगी चिमनी की मोटर जलने से आठ दिन से अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज से आने वाले लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। नगर निगम शहर को चमकाने का दावा करता है किंतु शवदाह गृह में सफाई नहीं हो पाती है जिससे यहां पर गंदगी पसरी हुई है। यहां पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।
...यहां पानी की भी व्यवस्था नहीं
परिसर में लगा एक हैंडपंप खराब हो चुका है। सबमर्सिबल पंप का पानी नहाने के लिए तो ठीक, मगर कोई पीता नहीं है। शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने के लिए 450 रुपये शुल्क जमा करना होता है। यहां पर दो विद्युत भट्ठियां हैं जिसमें शव का अंतिम संस्कार 30 मिनट में हो जाता है। विगत कई दिनों से चिमनी की मोटर गड़बड़ होने के कारण धुंआ नहीं निकल पा रहा है।
नगर निगम के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
शिकायत करने पर भी नगर निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आठ दिन से मोटर जलने पर अंतिम संस्कार ही नहीं हो पा रहा है। वहां पर अंतिम संस्कार करने आने वालों को मना कर दिया जा रहा है। गंदगी होने के साथ यहां पर अन्य अव्यस्थाएं भी हावी हैं। हालांकि शवदाह गृह को संवारने में परमार्थ निकेतन लगा हुआ है। परिसर में पौधे लगवाए जा रहे हैं लेकिन वहां पर अभी बहुत काम बाकी है। उधर, तेलियरगंज में शंकरघाट पर बना नगर निगम का दूसरा विद्युत शवदाह गृह अभी चल रहा है। कुछ महीने पहले वह भी बंद था जिसके कारण लोगों को वहां से दारागंज आना पड़ता था।
बोले नगर आयुक्त
नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि शवदाह गृह की मोटर को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें