विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद केस में दंपती पर किया हमला, प्रयागराज के अतरसुइया में मुकदमा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Tue, 10 Aug 2021 07:30 AM (IST)

कीडगंज में रहकर पूजा पाठ करने वाले शख्स ने अपनी बेटी की सगाई जून में एक युवक से तय की ...और पढ़ें

जेवरात और नकदी भी ले गई थी लड़की, बेटी को भगाने का आरोप
जेवरात और नकदी भी ले गई थी लड़की, बेटी को भगाने का आरोप

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लव जेहाद के विरोध पर एक दंपती पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने अपनी बेटी को जेवरात, नकदी के साथ भगा ले जाने का भी आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर अतरसुइया पुलिस ने अजमत अब्बास, जैनुल पासा खान, ताहा अब्बास, अधिवक्ता गौहर उर्फ जैदी व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मुख्य आरोपित अजमत अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश चल रही है।

पुजारी की बेटी का किया गया था अपहरण

घटना तीन दिन पहले हुई। कीडगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स पूजा पाठ कराने का काम करता है। उन्होंने अपनी बेटी की सगाई जून में एक युवक से तय की और नवंबर में शादी होनी है। आरोप है कि दरियाबाद निवासी अजमत अब्बास और उनके गिरोह से जुड़े जैनुल पासा खान, ताहा ने उनकी बेटी का ब्रेनवास किया। फिर अजमत बीते माह उनके घर से दो लाख के जेवरात और 50 हजार रुपये के साथ उनकी बेटी को भगा ले गया। कुछ दिन पहले बेटी वापस घर लौटी और आपबीती बताई तो माता-पिता नाराज हुए।

थाने जाते समय रास्ते में मिले तो कर दिया हमला

शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थाने पहुंचे, मगर इससे पहले ही आरोपित पक्ष के लोग मिल गए। युवती की मां ने उनसे ऐसी हरकत करने का विरोध किया तो दंपती पर हमला कर दिया गया। यह भी आरोप है कि अजमत ने कहा कि लव जेहाद उसका शौक है और अश्लील गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अतरसुइया दीपक कुमार का कहना है कि युवती दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। कुछ दिन पहले वह बीएड की परीक्षा देने आई थी। तब उसने अपनी सहेली को फोन किया, फिर सहेली का भाई अजमत उसे परीक्षा केंद्र छोडऩे गया था। इसकी जानकारी होने पर घरवाले पहुंच गए और उनके बीच विवाद हुआ था। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर अजमत को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को भी समझा बुझाकर उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।