Coronavirus Prayagraj News : सांसद रीता जोशी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हो रहा सुंदरकांड पाठ
Coronavirus Prayagraj News सांसद रीता बहुगुणा जोशी इन दिनों कोरोना संक्रमित हैं। उनके स्वास्थ लाभ के लिए भाजपाइयों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांसद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जनपद में पूजन-हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नारीबारी स्थित सर्वेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिन से सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव हैं
प्रयागराज सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के कोरोना पॉजिटिव होने पर नारीबारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ हीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है। हालांकि इस दौरान कोविड 19 गाइडलाइन का पालन लोगों ने नहीं किया। मंदिर में किसी ने मास्क नहीं लगाया था। जबकि सतर्कता ही कोरोना से बचाव का उपाय है।
भाजपा के कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजयशंकर शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, त्रिभुवन नाथ मिश्र, सन्तोष शुक्ल, मंडल अध्यक्ष अंजनीलाल, महेंद्र कुमार शुक्ल, शरद गुप्ता, घनश्याम शुक्ल, जितेंद्र बहादुर ङ्क्षसह, पृथ्वीराज साहू, विनय शुक्ल, ऋषि मोदनवाल, ताराचंद पांडेय, महेंद्र सिंह राजकुमार केसरवानी, प्रदीप मिश्र, संतोष सिंह, सुधाकर सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, अशोक मिश्र, मिश्रीलाल आदि उपस्थित रहे।
हवन कर सांसद व भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष के स्वस्थ्य की कामना
प्रयागराज की सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी व भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारतीय के जल्द स्वस्थ होने को लेकर नगर पंचायत शंकरगढ़ :के रामभवन चौराहा के समीप हनुमान मंदिर में व्यापारियों द्वारा पूजन हवन कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मंदिर में रायल युवा संगठन की अध्यक्ष व सभासद सुधा गुप्ता तथा नगर पंचायत चेयरमैन लल्लू कनौजिया के नेतृत्व में कस्बा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने हवन-पूजन कर दोनों नेताओं के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। दोनों नेता कोरोना संक्रमित हैैं। सुधा ने बताया कि डॉ. जोशी चुनाव के दौरान जब शंकरगढ़ पहली बार आई थीं। उस दौरान वह इसी मंदिर में पूजा करने आईं थीं। इस दौरान सभासद सुजीत केसरवानी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, बल्लू केसरवानी, महामंत्री पंकज गुप्ता, विनय कुमार साहू, हिमांशु केसरवानी, बबलू केसरवानी, रवि केसरवानी मौजूद रहे।