Move to Jagran APP

Coronavirus Effect : एयर इंडिया की फ्लाइट रद, अन्य हवाई सेवाओं के यात्री हुए कम Prayagraj News

एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए थी। इसमें लगातार यात्री कम हो रहे थे। विमान कंपनी को घाटा हो रहा था। एयर इंडिया से दिल्ली की फ्लाइट 28 मार्च तक के लिए रद कर दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:28 PM (IST)
Coronavirus Effect : एयर इंडिया की फ्लाइट रद, अन्य हवाई सेवाओं के यात्री हुए कम Prayagraj News
Coronavirus Effect : एयर इंडिया की फ्लाइट रद, अन्य हवाई सेवाओं के यात्री हुए कम Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण का ज्यादा असर विमान सेवा पर भी पड़ रहा है। विमान के यात्री कम हुए तो एयर इंडिया को दिल्ली की अपनी इकलौती फ्लाइट बंद करनी पड़ी। यह फ्लाइट 28 मार्च तक रद रहेगी। इसके अलावा इंडिगो के सभी विमानों में यात्री कम हो गए हैं।

loksabha election banner

घाटा होने से एयर इंडिया से दिल्ली की फ्लाइट 28 मार्च तक रद

प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट से इंडिगो की कोलकाता, दिल्ली, रायपुर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, गोरखपुर के लिए फ्लाइट चल रही है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए चल रही थी लेकिन इसमें लगातार यात्री कम हो रहे थे। 72 सीट के इस विमान में गुरुवार को 27 यात्री ही प्रयागराज से गए। इसलिए विमान कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐेसे में एयर इंडिया से दिल्ली की फ्लाइट 28 मार्च तक के लिए रद कर दी है। वहीं इंडिगो की विमान सेवा चल रही है। शुक्रवार को इसके सभी विमानों से 771 यात्रियों ने यात्रा की। इन विमानों से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है, जबकि जाने वाले कम हैं।

आंकड़े एक नजर में देखें

- 771 यात्री आए शुक्रवार को

- 707 यात्री आए थे गुरुवार को

- 570 यात्री गए गुरुवार को

- 817 यात्री आए थे बुधवार को

- 639 यात्री गए बुधवार को

- 1026 यात्री रोजाना जा सकते हैं विमानों से

- 07 शहरों के लिए चल रही विमान सेवा

- 08 फ्लाइट है अलग-अलग शहरों के लिए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पर तैनात

एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है। वह हर यात्री को थर्मल स्कैनर से चेक कर रहे हैं। अभी तक वैसे कोई यात्री कोरोना संदिग्ध नहीं मिला है। फिर भी सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। एयरपोर्ट को सैनिटाइजर किया जा रहा है।

फ्लाइट सेवा

- 28 मार्च तक नहीं आएगी एयर इंडिया की फ्लाइट।

- इंडिगो के विमानों के पर आधे से भी कम हुए यात्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.