कोरोना की भेंट चढ़ी जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
कोरोना संक्रमण के चलते तमाम गतिविधिया अब भी प्रभावित हैं। हर साल अक्टूबर में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की तरफ से लगने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी इस बार नहीं लग सकी। यह कब लगेगी? इस संबंध में भी कोई दिशा निर्देश नहीं जारी हुए हैं। इस आयोजन को करवाने में जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
जासं, प्रयागराज : कोरोना संक्रमण के चलते तमाम गतिविधिया अब भी प्रभावित हैं। हर साल अक्टूबर में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की तरफ से लगने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी इस बार नहीं लग सकी। यह कब लगेगी? इस संबंध में भी कोई दिशा निर्देश नहीं जारी हुए हैं। इस आयोजन को करवाने में जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
क्लब के समन्वयक डॉ. लाल जी यादव ने बताया कि जिलास्तरीय आयोजन के बाद मंडलीय प्रदर्शनी भी लगती थी। उससे प्रतिभागियों का चयन कर राज्यस्तर पर भेजा जाता था। यह गतिविधि स्कूली विद्याíथयों में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती थी। इसमें विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक सोच के साथ सृजनात्मकता को भी आकार देते थे। वर्तमान सत्र में अध्यान अध्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है। इस आयोजन के स्वरूप में भी बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल नवंबर के अंत तक शासन की तरफ से नए दिशानिर्देश आने की उम्मीद है।