कांग्रेसियों ने निर्माणाधीन रामबाग ओवरब्रिज का कर दिया नामकरण
एपीजे अब्दुल कलाम ने देश की सेवा में अपना जीवन होम कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए देश की सेवा की। इस पुल का नाम उनके नाम से रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
प्रयागराज : रामबाग ओवरब्रिज पर भले ही अभी काम चल रहा है। ब्रिज का काम अधूरा है पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ओवरब्रिज का नामकरण कर दिया। यह नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज पर पूर्व राष्ट्रपति कलाम की तस्वीर रखकर पुष्प अर्पित किए व मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्ला, गंगापार लोकसभा अध्यक्ष जिसान अहमद ने ओवर ब्रिज का नामकरण करने के बाद कहा एपीजे अब्दुल कलाम ने देश की सेवा में अपना जीवन होम कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए देश की सेवा की। इस पुल का नाम उनके नाम से रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुल का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से ही रखा जाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर रखकर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदप फातिमा, लाल बाबू साहू, राज बहादुर गुप्ता, मुकेश सोनी, मुस्कीम अहमद, मुलायम वर्मा, आशु तिवारी, मो. सैफ व अन्य मौजूद रहे। इंदिरा गांधी की आज मनाई जाएगी जयंती :
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10:30 बजे आनंद भवन में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी आइसीसी, पीसीसी सदस्य जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।