Move to Jagran APP

राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, विधायक मोना को भी रोका पुलिस ने

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करने लखनऊ में राजभवन के लिए निकली कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को भी प्रतापगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 09:48 PM (IST)
राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, विधायक मोना को भी रोका पुलिस ने
गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क पर प्रदर्शन।

प्रतापगढ़, जेएनएन। हाथरस जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की एवं गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार देर शाम जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहे पर धरना देकर रोष व्यक्त किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाथरस में हैवानियत की शिकार दलित बेटी को योगी सरकार सुरक्षा व इलाज नहीं दे सकी। इंतिहां तो तब हो गई जब पुलिस ने शव को स्वजनों के बिना रात ढाई बजे जला दिया।

prime article banner

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

गुरुवार को बालिका के स्वजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया गया है कि सरकार पुलिस का बल प्रयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर किया जा रहा है। पीडि़त का गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। न्याय के लिए आवाज उठाने वालों की आवाज पुलिस के बल पर दबाई जा रही है। पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी है, गुंडे व माफिया स्वतंत्र घूम रहे हैं। इस अवसर पर यमुना प्रसाद पांडेय, सलीम उल्ला, डॉ.वीके सिंह, सोनिया गुप्ता, हरिश्चंद्र  सरोज, विमल सिंह, प्रमोद मिश्र, अनीसुद्दीन, दिनेश मिश्र, सुहेल आजाद, इश्तियाक अहमद, सुधीर तिवारी, सफीक अहमद, रानी बानो, रफीक, मकरंद शुक्ल, आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जनो का धरना  लगभग सात बजे समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल व प्रियंका को रिहा कर दिया गया है।

गिरफ्तारी को बताया दमनकारी कदम

हाथरस दुष्कर्म कांड के बाद गुरुवार को मथुरा एक्सप्रेस वे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करने लखनऊ में राजभवन के लिए निकली कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मोना को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने पर लालगंज में कार्यकर्ता भड़क उठे। सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना के समर्थको ने कहा कि न्याय की आवाज उठाने पर सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व क्षेत्रीय विधायक मोना को हिरासत मे लेकर दमनकारी कदम उठाया है। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, नपं प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रमुख सुरेंद्र ददन, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, त्रिभु तिवारी, ओम पाण्डेय, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, एबादुर्रहमान, विनय पाण्डेय, भूपेन्द्र तिवारी काजू, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, जीतेन्द्र दुबे, आकाश मिश्र, सोनू, प्रीतेन्द्र ओझा, शिवम पाण्डेय, पवन शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, शिव बहादुर सरोज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.