कांग्रेसियों का सड़क पर दिखा वित्त मंत्री के खिलाफ आक्रोश, फूंका पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बैंकों की हालत ठीक न होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रयागराज : बैंकों की हालत ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ शहर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने वित्त मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही जिलाध्यक्ष नरङ्क्षसह प्रकाश मिश्र की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना ङ्क्षसह के संसदीय कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मिश्र ने कहा कि जिले में बैंकों की हालत ठीक नहीं है। ऋण स्वीकृत करने के लिए बेरोजगारों से रिश्वत की मांग की जाती है। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक बाबागंज में बुजुर्गों, व्यापारियों, बेरोजगारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैए में सुधार नहीं आया तो वह आंदोलन करेंगे। बैंक कर्मचारी किसी खाताधारक को अपमानित करेंगे तो उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। पीसीसी सदस्य प्रशांतदेव शुक्ला व इरफान अली ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बैंकों का राष्ट्रीयकरण सभी तबके के हित में किया गया था।
इस मौके पर सुरेश कुमार मिश्र, प्रेमशंकर द्विवेदी, करुणशंकर मिश्र, गप्पू तिवारी, केके शुक्ल, सलीमउल्ला, राहुल मिश्र, अब्दुल रहमान, फारूक अहमद, गौरव तिवारी, बसीर पहलवान, अमित दुबे, अंकुर त्रिपाठी, कपिल ओझा, रामलोचन ङ्क्षसह, लकी ङ्क्षसह, नन्हे ङ्क्षसह, नूर आलम आदि मौजूद रहे।