Move to Jagran APP

प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे विशिष्ट पोस्टर

प्रयागराज में कांग्रेसियों ने उनके स्वागत में जगह-जगह पर पोस्टर व बैनर लगाए हैं। इनमें लिखा गया है कि मां गंगा ने बुलाया बेटी प्रियंका चली आई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 01:12 AM (IST)
प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे विशिष्ट पोस्टर
प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे विशिष्ट पोस्टर

प्रयागराज, जेएनएन। राजनीति में सक्रिय होने के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ से शाम को निकली प्रियंका गांधी रात में प्रयागराज पहुंच गई हैं। प्रियंका सीधे स्वराज भवन गईं। उनके स्वागत में पार्टी पदाधिकारी जगह-जगह खड़े रहे।

loksabha election banner

इससे पहले प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा कि रायबरेली उनका घर है और वह यहां आती जाती रहेंगी। शहर के सिविल लाइन चौराहे पर प्रियंका गांधी का फूल मालाओं से कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रयागराज में कांग्रेसियों ने उनके स्वागत में जगह-जगह पर पोस्टर व बैनर लगाए हैं। इनमें लिखा गया है कि ''मां गंगा ने बुलाया,, बेटी प्रियंका चली आई।" 2019 लोकसभा चुनाव के तहत आज प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ के बाद प्रयागराज में रहने का कार्यक्रम है। रात में वह अपने पुश्तैनी मकान स्वराज भवन में विश्राम करने के बाद कल संगम पर दर्शन करने के बाद स्टीमर व मोटर बोट से काफिला के साथ वाराणसी प्रस्थान करेंगी।

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी समर्थकों ने प्रयागराज में प्रियंका गांधी के नाम का पोस्टर लगाते हुए लिखा कि मां गंगा ने बुलाया, बेटी प्रियंका चली आई.! प्रियंका का यह पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्टर वायरल करने वाले स्थानीय कांग्रेस नेता और महानगर महासचिव हसीब अहमद पहले भी प्रयागराज के कुंभ मेले में पोस्टर लगाया था, जिसमें प्रियंका को ''गंगा की बेटी", जीतेगी यूपी लिखा था, पोस्टर काफी चर्चा का विषय बना था।

कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह संगम तट से पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूकेंगी। कल वह त्रिवेणी तट पर दर्शन-पूजन के बाद गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान वह गंगा किनारे बसे विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मिलेंगी भी। रात में मीरजापुर में प्रवास कर अगले दिन वाराणसी रवाना होंगी। इस दौरान वह छह संसदीय क्षेत्रों की जनता से मिलेंगी।

प्रियंका गांधी का अब संशोधित 'गंगा यात्रा' का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत प्रियंका गांधी 18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के गंगा नदी के किनारे के कई लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी। कल प्रयागराज में संगम से सुबह शुरू होने वाली प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय जलयात्रा पूर्वी यूपी के चार जनपदों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा मार्ग में वह प्रयागराज के अलावा भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के तटवर्ती इलाके की हकीकत से रूबरू होंगी और गरीबों, मल्लाहों, कमजोर तबके के लोगों से सीधा संवाद करेंगी।

माना जा रहा है कि इस दौरान वह सर्फ मत ही नहीं मांगेंगी बल्कि लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल के चुनावी दौरे के दौरान सिर्फ पार्टी के लिए वोट नहीं मांगेंगी, बल्कि वह मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगी। मतदान की कीमत के बारे में मतदाताओं को बताएंगी। गंगा नदी के काफी किनारे बसे गांवों में मतदान का प्रतिशत कम होता है। ऐसे में प्रियंका 26 गांवों में मतदाताओं से वोट मांगने के साथ ही मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। इसके लिए गांवों में पूर्व में हुए मतदान का प्रतिशत भी मांगा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.