Move to Jagran APP

Congress Mission-2022: करिश्माई मांझी की तलाश करेंगे कांग्रेसी, प्रियंका वाड्रा से वार्ता के बाद मिले संकेत

Congress Mission-2022 लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज के कांग्रेसियों से भी वार्ता की। प्रदेश महासचिव और जौनपुर के जिला प्रभारी मुकुंद तिवारी ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से प्रत्याशियों की सूची तैयार करने को कहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 09:10 AM (IST)
Congress Mission-2022: करिश्माई मांझी की तलाश करेंगे कांग्रेसी, प्रियंका वाड्रा से वार्ता के बाद मिले संकेत
विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की यूपी में तेयारी जोरों पर है। पार्टी हाईकमान रोडमैप बना रहा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। बंजर हो चुकी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को उर्वर बनाने का जिम्मा अब स्थानीय कांग्रेसियों के पास होगा। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज के कांग्रेसियों से वार्ता के दौरान इसके संकेत भी दे दिए। उन्होंने यह भी कह दिया कि इस बार का चुनाव हर बार से हटकर होगा। कांग्रेस की सत्ता में वापसी स्थानीय कांग्रेसी के बूते होगी। उनके प्रस्ताव पर ही टिकट वितरण होगा।

loksabha election banner

कांग्रेस महासचिव ने प्रयागराज के नेताओं से की वार्ता

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सभागार में प्रियंका ने प्रयागराज के कांग्रेसियों से भी वार्ता की। प्रदेश महासचिव और जौनपुर के जिला प्रभारी मुकुंद तिवारी ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से प्रत्याशियों की सूची तैयार करने को कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब स्थानीय कांग्रेसी को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए सर्वसम्मति से जिलेवार ढंग से प्रत्याशियों के नाम का प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। फिर स्क्रीनिंग के बाद अंतिम मुहर दिल्ली से लगेगी।

पुराने व सक्रिय नेता मैदान में दिखेंगे

इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि अब बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के पुराने और सक्रिय नेता करिश्माई मांझी बनकर मैदान में उतरेंगे। इसके बाद स्थानीय कांग्रेसी उनके कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे। पार्टी हाईकमान अब बाकायदा इसका रोडमैप तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पुरनियों से भी मशविरा किया जाएगा।

इन नेताओं से प्रियंका ने किया वार्ता

लखनऊ में प्रियंका ने मुकुंद तिवारी के अलावा गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, संजय तिवारी, सुधाकर तिवारी, रामकिशुन पटेल, मंजू संत आदि से वार्ता की। प्रियंका ने संगठन को मजूबत बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं से 24 घंटे काम की अपील भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.