विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस का तीर-कमान अब राहुल व प्रियंका के पास, पोस्टर जारी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 10:29 AM (IST)

पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को तीर और कमान के साथ दिखाया गया है। ...और पढ़ें

कांग्रेस का तीर-कमान अब राहुल व प्रियंका के पास, पोस्टर जारी
कांग्रेस का तीर-कमान अब राहुल व प्रियंका के पास, पोस्टर जारी

इलाहाबाद (जेएनएन)। देश की राजनीतिक राजधानी माने जाने वाले शहर इलाहाबाद में कांग्रेस के एक नेता के पोस्टर बेहद चर्चा में रहते हैं। कल विजयादशमी पर इलाहाबाद में कांग्रेस के भविष्य को लेकर पोस्टर जारी किया गया। 

जिसमें कांग्रेस की कमान व तीर अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में दर्शाया गया है। पोस्टर के एक कोने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी नजर आ रहे हैं।

संगमनगरी इलाहाबाद में विजयदशमी के मौके पर इलाहाबाद के कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने एक विवादित पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को तीर और कमान के साथ दिखाया गया है। वहीं पोस्टर में नोटबंदी तथा जीएसटी की तुलना रावण से की गई। इसी के साथ ही इस पोस्टर में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, गरीबी, झूठ, फरेब, धोखा, जुमलेबाजी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके इसको हिटलरशाही करार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चार दिन के बाद आज लखनऊ आएंगे

पोस्टर में राहुल गांधी और प्रियंका को नोटबंदी और जीएसटी रुपी रावण का दहन करते हुए दर्शाया गया है। यह पोस्टर न केवल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि लोगों के बीच खासी चर्चा का भी विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज की सियासी नर्सरी से निकल राज्यपाल बने सत्यपाल मलिक

इस पोस्टर में कांग्रेस नेता ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही पार्टी से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की भी तस्वीर भी लगायी गयी है। इसके साथ ही पोस्टर के जरिए लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनायें भी दी हैं। कांग्रेस नेता हसीब अहमद पहले भी कई विवादित पोस्टर जारी करके सुर्खियों में रह चुके हैं।