Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुईं रूबरू

प्रयागराज में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कहा कि उत्‍तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य चुनाव से पहले प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की सेना तैयार करना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुईं रूबरू
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में प्रशिक्षण शिविर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कार्यकर्ताओं को टिप्‍स दिए।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा प्रयागराज के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इलाहाबाद हाइकोर्ट के निकट और यमुनापार में मेजा रोड के निकट प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहीं थीं। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

loksabha election banner

यूपी में कांग्रेस का 'प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान'

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस भी अपनी तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में 'प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान' के तहत 700 ट्रेनिंग कैंप लगाए जाने हैं। पार्टी के ट्रेनिंग कैंप के जरिए दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महाभियान चल रहा है। अब तक 63 जिलों में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

यूपी के हर मुद्दे पर कांग्रेस लड़ रही लड़ाई : प्रियंका

इसी क्रम में प्रयागराज में आयोजित ट्रेनिंग कैंप के दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि  उत्‍तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। इस लड़ाई में कार्यकर्ता भी जुटे हैं। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य चुनाव से पहले प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की सेना तैयार करना है। प्रियंका ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव गए और कांग्रेस का संदेश पहुंचाया। अब आपको बार-बार जनता के बीच जाते रहना है।

जिलाध्‍यक्ष बोले, 11 सदस्‍यों की कमेटी तैयार हो रही है

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग, कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा और आरएसएस का सच जैसे गहन मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। जिला प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों की 11 सदस्यों की कमेटी तैयार की जा रही है। इस बार चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि आम कार्यकर्ता हर बूथ पर दमदारी से लड़ेगा और भाजपा को कड़ी चुनौती देगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि शिविर में 323 नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.