Move to Jagran APP

Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति चुनाव में भाजपा के बाद सपा-कांग्रेस ने भी खोले पत्ते Prayagraj News

भाजपा पहले ही जगमोहन गुप्ता नंदलाल हेला कमलेश तिवारी सरदार अमरजीत सिंह और कमलेश सिंह के नामों की घोषणा कर चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 04:35 PM (IST)
Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति चुनाव में भाजपा के बाद सपा-कांग्रेस ने भी खोले पत्ते Prayagraj News
Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति चुनाव में भाजपा के बाद सपा-कांग्रेस ने भी खोले पत्ते Prayagraj News

 प्रयागराज,जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए 12 जून को होने वाले चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा से अजय यादव और मो. आजम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अल्पना निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा पहले ही जगमोहन गुप्ता, नंदलाल हेला, कमलेश तिवारी, सरदार अमरजीत सिंह और कमलेश सिंह के नामों की घोषणा कर चुकी है। तीन प्रमुख दलों द्वारा उम्मीदवारों का नाम घोषित किए जाने के बाद सभी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

loksabha election banner

छह सदस्‍यों के लिए भाजपा ने पांच उम्‍मीदवारों को उतारा

भाजपा ने कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि पांचों उम्मीदवार जीतें। सपा और कांग्रेस का अपना समीकरण है। 12 जून की शाम को नगर निगम में कमल की खुशबू महकेगी।

खास बातें

-06 कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिए होना है चुनाव

-12 कार्यकारिणी समिति सदस्य होते हैं नगर निगम में

-02 साल होता है सदस्यों का कार्यकाल

-80 पार्षद डालेंगे चुनाव में अपना वोट

-02 वोट होंगे फूलपुर और इलाहाबाद संसद के

-03 विधायक भी डालेंगे चुनाव में वोट

-03 एमएलसी के वोट भी होंगे चुनाव में निर्णायक

-10 नामित पार्षद नहीं डाल सकेंगे चुनाव में वोट

-35 पार्षद नगर निगम में भाजपा के

-24 पार्षद सपा के मिनी सदन में

-11 पार्षद हैं कांग्रेस पार्टी के

-03 पार्षद बहुजन समाजवादी पार्टी के

-07 नर्दलीय और अन्य पार्टी के हैं पार्षद

-11 बजे शुरू होगी नए सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया

-12 बजे तक प्रस्तावित किए जाएंगे नाम

-12.30 बजे तक होगी नाम वापसी

-12.30 से 1.30 बजे तक होगी मतपत्र की तैयारी

-1.30 से पांच बजे तक होगा मतदान

-5.00 बजे के बाद होगी मतगणना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.